फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झुर्रियों और ऑयली त्वचा से चाहिए छुटकारा, धनिया की पत्ती से बना फेसपैक यूं करेगा मदद

Fri, 13 Sep 2019 11:01 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 13 Sep 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
know how to make coriander face pack to get rid of wrinkles and oily skin
धनिया हर घर के किचन में पाए जाने वाला महत्वपूर्ण मसाला है। खाने के जायके के साथ-साथ धनिया कई ऐसी चीजों के लिए फायदेमंद है जिसके लिए आपको महंगे उत्पाद खरीदने पड़ते हैं। धनिया में ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स, बीटा कैरोटीन, विटमिन सी और फोलेट होता है जो त्वचा के लिए रामबाण से कम नहीं। आगे की स्लाइड में जाने धनिया का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। 

 
know how to make coriander face pack to get rid of wrinkles and oily skin
धनिया में ऐंटी-फंगल तत्व होते हैं जो किसी भी तरह के स्किन इंफेक्शन से बचाती हैं। इसके अलावा यह बढ़ती उम्र के असर को भी दूर करने में मदद करता है। धनिया ऑइली त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। यह त्वचा से अतिरिक्त ऑइल को सोख लेता है। इस वजह से चेहरे पर कील मुंहासे भी नहीं होते हैं।
know how to make coriander face pack to get rid of wrinkles and oily skin
ऐसे में इतने गुणों से भरपूर धनिया का फेसपैक लगाना काफी फायदेमंद होगा। हालांकि आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि धनिया के साथ  क्या मिलाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know how to make coriander face pack to get rid of wrinkles and oily skin
त्वचा को ग्लोइंग और ऑइल फ्री बनाने के लिए धनिए की पत्तियां पीस लें और उसमें एलोवेरा और एक नींबू मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से मुंह धो दें। इस पैक से न सिर्फ चेहरे पर ग्लो आता है बल्कि झुर्रियां भी गायब हो जाती हैं। 
विज्ञापन
know how to make coriander face pack to get rid of wrinkles and oily skin
धनिया को चावल के आटे के साथ मिलाकर लगाने से भी फायदा होता है। यह त्वचा के लिए एक एक्सफोलिएटर के तौर पर काम करता है। 1 कप धनिया की पत्ती पीसें और उसमें 2 चम्मच चावल का आटा और एक नींबू मिलाएं। चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर पानी से चेहरा धो लें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed