धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से चेहरे और बाल की चमक चली जाती है। कहते हैं जो हम खाते हैं वही ऊपर दिखाई भी देता है, हमारे खान पान का भी त्वचा पर काफी असर पड़ता है। हम में से कई लोग ऐसे भी हैं जो स्किन रूटीन और हेयर ट्रीटमेंट भी नहीं अपनाते। लेकिन अपनी त्वचा को जवां और बालो को खूबसूरत रखना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय समस्या का हल कर देते हैं। क्या आप जानती हैं, कि खस को अपनी ब्यूटी रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है? आगे की स्लाइड्स को जरूर देखें। हम खस से स्क्रब, हेयर-रिंज बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
{"_id":"5da009cb8ebc3e0130772d92","slug":"know-how-to-make-body-scrub-hair-rinse-with-poppy-for-strong-hair-flawless-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ बाल और चमकदार त्वचा के लिए खास है 'खस', घर पर यूं बनाएं स्क्रब और तेल ","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
स्वस्थ बाल और चमकदार त्वचा के लिए खास है 'खस', घर पर यूं बनाएं स्क्रब और तेल
Fri, 11 Oct 2019 10:29 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Trending Videos
डीटॉक्स के लिए खस बॉडी स्क्रब
- धूप में सुखाई गई खस की जड़ का पाउडर तैयार करें। इस पाउडर में एक चम्मच मूंग की दाल का पाउडर मिलाएं।
- ऑयली त्वचा के लिए इस मिश्रण में दही मिलाकर चिकना पेस्ट तैयार करें।
- हल्के हाथों से पूरे शरीर को स्क्रब करें। कुछ सेकेंड्स बाद त्वचा को साफ करें। आपकी त्वचा गहराई से साफ-सुथरी नजर आएगी।
खस बॉडी मिस्ट
- एक कप डिस्टिल्ड वॉटर लें.
- इसमें जैस्मीन एसेंशियल ऑयल की तकरीबन 20 बूंदें और खस के तेल की 10 बूंदें मिलाएं।
- अब इस तैयार घोल को कांच के किसी स्प्रे बॉटल में भरें और अच्छी तरह मिलाएं। हर इस्तेमाल से पहले इसे अच्छी तरह शेक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
खस से पाएं चमकदार बाल
- एक बाउल में फिल्टर्ड पानी भरें। आप चाहें तो मिट्टी के बर्तन में भी पानी ले सकते हैं, ताकि पानी ठंडा रहे।
- पानी में खस की जड़ों को दो से तीन घंटे के लिए भिगोएं।
- खस वाले एक पानी में नींबू का रस डालें।
- घोल को छानकर हर बार शैम्पू के बाद इस्तेमाल करें। ये आपके बालों को चमक और मजबूती देगा।