Karwa Chauth 2024: चाहे महिलाओं की शादी को कितने भी साल हो जाएं, लेकिन फिर भी उनके लिए करवा चौथ का दिन बेहद खास होता है। इस दिन का इंतजार वो सालभर करती हैं। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रख कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।
करवा चौथ के दिन की शुरुआत सरगी के साथ होती है और पारण चांद देखकर होता है। इस दिन महिलाएं खूब अच्छे से तैयार होती हैं। इसके लिए वो कई-कई दिनों पहले से खरीदारी शुरू कर देती हैं।
करवा चौथ पर खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं पार्लर जाकर फेशियल भी कराती हैं। अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो अभी से अपने चेहरे पर ये फेस पैक लगाना शुरू कर दें। इन फेस पैक के इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। इन पैक का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि साइड इफेक्ट का कोई डर न रहें।
2 of 7
करवा चौथ 2024
- फोटो : freepik.com
चावल के आटे का फेस पैक
इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपके चेहरे की टैनिंग दूर हो जाएगी। इसे तैयार करने के लिए आपको चावल का आटा, आलू का रस, फ्रेश एलोवेरा जेल, नींबू की कुछ बूंदें, और टमाटर का रस की जरूरत पड़ेगी।
3 of 7
करवा चौथ 2024
- फोटो : Freepik.com
सभी चीजों को मिलाकर इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार इस पैक का इस्तेमाल करें। ये पैक टैनिंग रिमूव करने के साथ-साथ त्वचा की डेड स्किन भी दूर करने का काम करता है।
4 of 7
करवा चौथ 2024
- फोटो : Adobe stock
हल्दी और बेसन का पैक
हर रसोई में हल्दी और बेसन तो आसानी से मिल ही जाएगा। इसे तैयार करने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन, 1/2 चम्मच हल्दी, और 1 चम्मच दूध या गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी।
5 of 7
करवा चौथ 2024
- फोटो : Adobe stock
अब इन सभी सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। यह पैक त्वचा को निखारता है और दाग-धब्बों को कम करता है। इसके इस्तेमाल से करवा चौथ पर त्वचा खिल उठेगी।