फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2024: घर पर शुरू हो गई है दिवाली की सफाई तो अपने बालों का रखें खास ख्याल, वरना बिगड़ जाएगा लुक

Mon, 14 Oct 2024 12:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 14 Oct 2024 12:21 PM IST
सार

अगर आपके घर पर भी दिवाली की सफाई शुरू हो गई है, तो अपने बालों का खास ध्यान रखें। वरना त्योहारों के समय आपका लुक खराब हो सकता है। 

विज्ञापन
Diwali 2024 hair care during diwali home cleaning in hindi
हेयर केयर टिप्स - फोटो : Adobe stock

Diwali 2024: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग काफी-काफी दिन पहले से ही अपने घर, दुकान और दफ्तरों की सफाई शुरू कर देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप अपने घर को अच्छे से साफ रखेंगे तो मां लक्ष्मी आपके घर अवश्य आएंगी। ऐसे में हर कोई अभी से अपने घर को साफ करने में लग गया है। अगर आपके घर पर भी दिवाली की सफाई शुरू हो गई है, तो अपने बालों का खास ध्यान रखें।



दरअसल, पंखा या छत साफ करते समय कई बार कूड़ा और गंदगी बालों पर गिर जाती है, जिस वजह से बाल गंदे हो जाते हैं। ऐसे में यदि आप सफाई के दौरान अपने बालों का ध्यान सही से नहीं रखेंगे तो बाल न सिर्फ जड़ से कमजोर हो जाएंगे, बल्कि साथ ही में ये रूखे और बेजान दिखेंगे। इसी परेशानी के चलते हम कुछ टिप्स आपको देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको सफाई के वक्त रखना है। 

Diwali 2024 hair care during diwali home cleaning in hindi
पहले कभी न धोएं बाल - फोटो : Adobe stock

पहले कभी न धोएं बाल

बाल हमेशा सफाई के बाद ही साफ करने चाहिए। अगर आप बालों को पहले से धोकर सफाई में लगेंगे तो गंदगी सीधे स्कैल्प पर जमती है क्योंकि बाल धोने की वजह से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। जिससे बाल जड़ों से कमजोर हो जाते हैं। 

Diwali 2024 hair care during diwali home cleaning in hindi
न लगाएं तेल - फोटो : Adobe stock

न लगाएं तेल

यदि आपको लगता है कि बालों में तेल मालिश करके सफाई करना सही है तो आपको एक बार सोचने की जरूरत है। जैसे कि आपको कल सफाई करनी है, तो आज रात भी बालों में तेल न लगाएं। तेल में गंदगी काफी जल्दी चिपक जाती है। इससे बाल और भी ज्यादा कमजोर हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2024 hair care during diwali home cleaning in hindi
हेयर कलर या मेहंदी भी न लगाएं - फोटो : Adobe stock

हेयर कलर या मेहंदी भी न लगाएं

बहुत से लोगों को लगता है कि जितने देर में सफाई कर रहे हैं, उतनी देर के लिए बालों में कलर या फिर मेहंदी लगाना सही रहता है। इससे समय बचता है। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कलर-मेहंदी में गंदगी चिपक जाती है, जिससे बाल डैमेज होने का खतरा रहता है। 

विज्ञापन
Diwali 2024 hair care during diwali home cleaning in hindi
बालों को बांधें - फोटो : Adobe stock

बालों को बांधें

यदि आपके बाल लंबे हैं तो ये आपके लिए बेहद जरूरी है। सफाई से पहले अपने बालों को खुला रखने की जगह सही से बांध लें। इसके लिए आप बालों में पोनीटेल बांध सकती हैं। इसके साथ-साथ आप चाहें तो बालों में जूड़ा बनाएं। बस जूड़ा ज्यादा टाइट नहीं होना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed