फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tip : रसोई में रखा ये मसाला आपके चेहरे पर लाएगा निखार, जानें कैसे

Mon, 22 May 2023 01:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 22 May 2023 01:00 PM IST
सार

आज हम आपको सौंफ के इस्तेमाल से स्किन केयर करना बताएंगे। इसे आप कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं

विज्ञापन
Indian Spices for Glowing Skin Know How to Glow Skin by Spices
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Skin Care Tip : एक समय था जब लोग स्किन केयर के लिए पार्लरों में जाकर हजारों रुपये खर्च कर देते थे। पर, अब समय बदल गया है। आज के समय में लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। अगर बात करें घरेलू नुस्खों की तो लोग अपनी रसोई में मौजूद चीजोंं के इस्तेमाल से ही स्किन केयर कर रहे हैं।



आज के लेख में हम आपको एक ऐसे मसाले से स्किन केयर करना बताएंगे, जो हर किसी के घर में मौजूद होता है। हम बात कर रहे हैं सौंफ की। वैसे तो ज्यादातर सौंफ का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के तौर पर किया जाता है। पर, आज हम आपको सौंफ के इस्तेमाल से स्किन केयर करना बताएंगे। इसे आप कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको भी सौंफ का इस्तेमाल करना सिखाते हैं, ताकि आप घर पर ही आसान तरीके से ग्लोइंग स्किन पा सकें। 

Indian Spices for Glowing Skin Know How to Glow Skin by Spices
सौंफ - फोटो : iStock

बना सकती हैं टोनर

अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो सौंफ के टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप एक मुट्टी सौंफ को पानी में उबाल लें। अच्छे से उबाल आने के बाद इसे छानकर इसमें सौंफ का तेल मिलाएं। इसे स्प्रे बोतल में भर कर अब इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Indian Spices for Glowing Skin Know How to Glow Skin by Spices
Fennel - फोटो : iStock

ले सकते हैं स्टीम

अगर आप सौंफ के पानी से स्टीम लेंगे तो इससे चेहरे पर जमी गंदगी हट जाएगी। स्टीम लेने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े कटोरे में पानी ले लें। इसमें सौंफ डालकर चेहरे पर भाप दें। भाप लेने के बाद साफ कपड़े से चेहरा पोंछ लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Spices for Glowing Skin Know How to Glow Skin by Spices
Fennel - फोटो : iStock

बना सकते हैं फेसपैक

सौंफ की मदद से फेसपैक बनाने के लिए आपको 2 चम्मच ओटमील पाउडर, 1 चम्मच सौंफ की जरूरत पड़ेगी। सभी सामान को जमा करके फेसपैक बनाने के लिए इन सारी सामग्री को ग्राइंड कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन मुलायम रहेगी।

विज्ञापन
Indian Spices for Glowing Skin Know How to Glow Skin by Spices
Fennel Seeds

सौंफ के जरिए स्किन की कई समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है। स्किन केयर में सौंफ का इस्तेमाल करने से स्किन ग्लोइंग होने के साथ स्किन टाइट भी होती है। सौंफ के इस्तेमाल से पिंपल्स, दाग-धब्बे और झाइयां आदि की परेशानी भी आसानी से दूर किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed