फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bindi Allergy Treatment : बिंदी लगाने से होती है माथे पर खुजली तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

Mon, 22 May 2023 09:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 22 May 2023 09:51 AM IST
सार

 इस लेख में हम आपको घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिनको इस्तेमाल करके आप बिंदी से होने वाली एलर्जी से छुटकारा पा सकती हैं। 

विज्ञापन
How to Get Rid of Bindi Allergy Treatment Know Home Remedies in Hindi
bindi

Bindi Allergy Treatment : भारतीय महिलाओं के श्रृंगार में बिंदी का काफी ज्यादा महत्व होता है। महिलाएं कभी भी तैयार होने के बाद बिंदी लगाना नहीं भूलतीं। जब भी कोई महिला बिंदी लगाती है तो उसकी सुदंरता में चार चांद लग जाते हैं। पर, कई बार ऐसा देखा गया है कि बहुत सी महिलाओं को बिंदी से एलर्जी होती है। दरअसल, बिंदी को चिपकाने के लिए पैरा टर्शियरी ब्यूटिल फिनॉल केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है।



कई महिलाओं की स्किन काफी सेंसटिव होती है। जिस वजह से उन्हें ये सूट नहीं करता। ऐसे में एलर्जी की समस्या होना स्वाभाविक है। इस एलर्जी की वजह से महिलाएं बिंदी लगाना तक छोड़ देती हैं। इस लेख को पढ़ने के बाद आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा। इस लेख में हम आपको घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिनको इस्तेमाल करके आप बिंदी से होने वाली एलर्जी से छुटकारा पा सकती हैं। 

How to Get Rid of Bindi Allergy Treatment Know Home Remedies in Hindi
Skin Care

माथे पर लगाएं मॉइश्चराइजर 

कई बार ऐसा देखा जाता है कि ये एलर्जी रूखेपन की वजह से होती है। ऐसे में दिन में तीन से चार बार माथे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। ताकि बिंदी लगाने की जगह पर नमी बनीं रहे। 

How to Get Rid of Bindi Allergy Treatment Know Home Remedies in Hindi
coconut oil

लगाएं नारियल तेल

बिंदी लगाने की जगह पर नारियल तेल से रोजाना दो मिनट तक मसाज करें। नारियल का तेल स्किन के लिए बेस्ट मॉइश्चराइजिंग एजेंट माना जाता है। इससे त्वचा में नमीं रहेगी और बिंदी की एलर्जी से राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Get Rid of Bindi Allergy Treatment Know Home Remedies in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रोजाना लगाएं एलोवेरा जेल

रात को सोने से पहले अगर आप रोजाना एलोवेरा जेल लगाएंगी तो इससे आपकी त्वचा को एलर्जी से लड़ने की क्षमता मिलेगी। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा को एलर्जी से बचाकर रखते हैं। 

विज्ञापन
How to Get Rid of Bindi Allergy Treatment Know Home Remedies in Hindi
kumkum - फोटो : istock

लगा सकती हैं कुमकुम

अगर इन सब नुस्खों को इस्तेमाल करने के बाद भी आपकी एलर्जी कम नहीं हो रही तो कुमकुम वाली बिंदी का इस्तेमाल करें। इसे चिपकाना नहीं पड़ता। वहीं ये स्किन पर कोई इफेक्ट भी नहीं डालती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed