फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Color: पहली बार बालों को कलर कराने में लग रहा है डर? बस इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा अच्छा रिजल्ट

Fri, 21 Feb 2025 11:21 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 21 Feb 2025 11:21 AM IST
सार

Tips For Hair Color: सही प्रक्रिया और सही देखभाल से आपके बाल खूबसूरत दिखेंगे और रंग लंबे समय तक टिका रहेगा। आइए जानते हैं कि पहली बार हेयर कलर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Important Tips for Hair Color the first time Just keep these things in mind you will get good results disprj
बालों को पहली बार कलर करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : freepik.com

महिलाएं अपने लुक में बदलाव करने के लिए कई सारे एक्सपेरिमेंट करती हैं। ऐसे में वह चेहरे के साथ-साथ बालों में भी कई बदलाव करती हैं और हेयर कलर का इस्तेमाल कर के खुद को नया लुक देती हैं। यही नहीं, कई महिलाओं में कम उम्र में सफेद बालों की समस्या भी सामने आती है। ऐसे में बालों को कलर करने का ही ऑप्शन सामने नजर आता है। अगर आप पहली बार अपने बालों को कलर करने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। सही प्रक्रिया और सही देखभाल से आपके बाल खूबसूरत दिखेंगे और रंग लंबे समय तक टिका रहेगा। आइए जानते हैं कि पहली बार हेयर कलर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Important Tips for Hair Color the first time Just keep these things in mind you will get good results disprj
बालों को पहली बार कलर करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : freepik.com
1. सही शेड चुनें
  • अपनी स्किन टोन के अनुसार हेयर कलर चुनें।
  • पहली बार कलर करने पर नेचुरल शेड्स (ब्राउन, चेस्टनट, हल्का महोगनी) को प्राथमिकता दें।
  • बहुत ज्यादा ब्राइट या डार्क शेड्स से बचें, ताकि लुक नेचुरल लगे।

2. अमोनिया-फ्री हेयर कलर चुनें
  • अमोनिया युक्त हेयर कलर बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।
  •  अमोनिया-फ्री और हर्बल हेयर कलर का चुनाव बेहतर रहेगा, जिससे बालों की सेहत बनी रहे।
Important Tips for Hair Color the first time Just keep these things in mind you will get good results disprj
बालों को पहली बार कलर करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : freepik.com
3. पैच टेस्ट जरूर करें
  • हेयर डाई लगाने से 24 घंटे पहले पैच टेस्ट करें।
  • इससे एलर्जी, खुजली या जलन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

4. बालों की सेहत का ध्यान रखें
  • कलर करने से पहले बालों को डीप कंडीशनिंग दें, ताकि वे मजबूत रहें।
  • अगर आपके बाल रूखे या डैमेज्ड हैं, तो पहले उनका ट्रीटमेंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Important Tips for Hair Color the first time Just keep these things in mind you will get good results disprj
बालों को पहली बार कलर करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : freepik.com
5. सही तकनीक अपनाएं
  • अगर खुद से कलर कर रहे हैं, तो पैकेट पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  • ब्रश का उपयोग करें और कलर को समान रूप से अप्लाई करें।
  • जड़ों से सिरों तक धीरे-धीरे कलर लगाएं।

6. कलर के बाद देखभाल बहुत जरूरी
  • सल्फेट-फ्री शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
  • कलर किए हुए बालों को अधिक गर्म पानी से धोने से बचें।
  • धूप में जाने से पहले बालों को स्कार्फ या हैट से कवर करें।
विज्ञापन
Important Tips for Hair Color the first time Just keep these things in mind you will get good results disprj
बालों को पहली बार कलर करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : freepik.com
इस बात का रखें ध्यान

पहली बार हेयर कलर करते समय सही शेड, अच्छे प्रोडक्ट्स और सही तकनीक का उपयोग करना बेहद महत्वपूर्ण है। बालों की सेहत को प्राथमिकता दें और पोस्ट-कलर केयर का खास ख्याल रखें, ताकि आपके बाल स्वस्थ और खूबसूरत बने रहें। यही नहीं, बार-बार बालों को कलर करने से भी बचना चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed