How To Use Rose Water: गुलाब जल से घर पर ही तैयार करें ये स्किन केयर प्रोडक्ट, बच जाएंगे पैसे
आप चाहें तो घर पर गुलाब जल की मदद से कुछ खास स्किन केयर प्रोडक्ट तैयार कर सकते हैं। इनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
गुलाब जल फेस टोनर
इसे बनाने के लिए आपको ½ कप गुलाब जल, 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 2-3 बूंदें विटामिन ई ऑयल की जरूरत पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले तो सभी चीजों को मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। बस ये टोनर तैयार है। इसका इस्तेमाल एक दिन में 2-3 बार चेहरे पर कर सकते हैं।
गुलाब जल फेस पैक
गुलाब जल से फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच गुलाब जल और - ½ चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें।
गुलाब जल आई पैड्स
गुलाब जल की मदद से आई पैड्स बनाने कि लिए 2 कॉटन पैड और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। अब गुलाब जल में कॉटन पैड भिगोकर आंखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें। इससे डार्क सर्कल्स और थकान दूर होगीये काफी ज्यादा फायदेमंद रहता है।
मॉइस्चराइजर बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच ग्लिसरीन और 1 चम्मच नारियल तेल को एक कटोरी में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। सभी चीजों को मिलााकर अब इसे रोजाना त्वचा पर लगाएं। इससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी।