बालों का टूटना, झड़ना और रूखा होना आजकल आम बात है। इससे बचने के लिए ज्यादातर लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट तो कई बार बहुत सारे हेयर पैक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन केवल चावल के पानी के प्रयोग से बालों को मजबूत, घना और मुलायम बनाया जा सकता है। इसके लिए बस जरूरत है ये जानने कि कैसे इसे इस्तेमाल करें। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर माड़ न सिर्फ हमारी सेहत के लिए बल्कि हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसके अलावा यह एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होता है। यह बालों के लिए नेचुरल कंडीश्नर का काम करता है।
चावल के पानी से मिलेंगे सिल्की और मुलायम बाल, इस तरह से करें इस्तेमाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 25 Apr 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन