फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालों को झड़ने से रोकेगा ये खास बीज, इस तरह से करें इस्तेमाल

Fri, 23 Apr 2021 08:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 23 Apr 2021 08:30 AM IST
विज्ञापन
onion seeds for growth how to use it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बालों का झड़ना आजकल आम समस्या है। वहीं शरीर की कमजोरी और पोषक पदार्थों की कमी की वजह से भी बाल झड़ते हैं। ऐसे में जरूरत है कि कुछ घरेलू उपायों के जरिए इन को झड़ने से रोका जाए। तो चलिए जानें क्या है वो खास उपाय जो बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। 

onion seeds for growth how to use it
कलौंजी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

प्याज के बीच यानी कलौंजी तो आप जानते ही होंगे। हर किसी के किचन में यह आराम से मिल जाएगी। ज्यादातर अचार में इस्तेमाल होने वाली कलौंजी बालों और स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

onion seeds for growth how to use it
कलौंजी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

हेल्दी बालों के लिए स्कैल्प को हैल्दी रखना बेहद जरूरी है। कलौंजी के तेल में एंटी -इनफ्लामेटरी, ऐंटी फंगल, ऐंटी बैक्टीरियल और ऐंट्रीवायरल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो बालों को हर तरह के बैक्टीरिया से निजात दिलाता है और साथ ही स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है। बालों की जड़ों में पहुंचकर कलौंजी का तेल बालों को झड़ने से रोकता है। जिससे बाल मजबूत और घने होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
onion seeds for growth how to use it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कलौंजी के तेल में थाइमोक्विनॉन और नाइजिलोन होता है, जो बालों को झड़ने से रोकने के साथ-साथ नए बाल उगाने में मदद करते हैं। कलौंजी में 100 से अधिक तरह तरह के न्यूट्रिऐंट्स होते हैं, जो बालों के साथ-साथ फॉलिकल्स को भी जरूरी पोषण प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
onion seeds for growth how to use it
face - फोटो : social media

बालों के अलावा कलौंजी का तेल हमारी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। स्किन पर इसका इस्तेमाल करने के लिए आधा चम्मच तेल को एक कप सिरके या फिर नींबू के पानी में मिक्स कर लें और रोजाना दिन में दो बार चेहरे पर लगाएं। एक घंटे बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरे पर कांति आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed