फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Potato For Skin: एक आलू चमका सकता है आपका चेहरा, जानें कैसे करें इसका सही इस्तेमाल

Wed, 27 Aug 2025 05:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 27 Aug 2025 05:23 PM IST
सार

Potato For Skin Care: अगर आप भी घर बैठे बिना पैसे खर्च किए अपना चेहरा चमकाना चाहते हैं तो उसमें एक आलू आपकी मदद करेगा। 

विज्ञापन
how to use potato on face for glowing skin in hindi
एक आलू चमका सकता है आपका चेहरा, जानें कैसे करें इसका सही इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
loader

Potato For Skin Care:  अगर आप भी चाहते हैं कि आपका चेहरा बिना महंगे प्रोडक्ट्स या ब्यूटी ट्रीटमेंट के घर बैठे ही चमक उठे, तो आपके किचन में रखा एक साधारण सा आलू आपकी मदद कर सकता है। आलू एक ऐसी सब्जी है, जो हर किसी के घर में बेहद आसानी से मिल जाती है। इससे मिलने वाले लाभ पूरी तरह से प्राकृतिक होते हैं, जिससे आपकी त्वचा बिना किसी साइड इफेक्ट के सुंदर और दमकती नजर आती है।

अगर आप भी बिना खर्च किए, आसान और असरदार तरीका चाहते हैं, तो आलू को अपनी ब्यूटी रूटीन में शामिल करें और फर्क खुद महसूस करें। इस लेख में हम आपको आलू के इस्तेमाल का सही तरीका बताएंगे और इससे होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। 

how to use potato on face for glowing skin in hindi
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका

अगर आप भी फ्री में ही अपना चेहरा चमकाना चाहते हैं तो आलू का इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले धोकर आलू को कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करने के बाद इसके सूती कपड़े में बांधकर इसका रस निकाल लें। इस रस को एक कटोरी में रख लें।
how to use potato on face for glowing skin in hindi
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
अब रुई की मदद से धीरे-धीरे हर दिन अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 15 मिनट आलू के रस को अपने चेहरे पर ऐसे ही लगा रहने दें। 15 मिनट के बाद चेहरे को सादा पानी से धो लें। इससे आपको निम्न फायदे मिलेंगे, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं - 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to use potato on face for glowing skin in hindi
मिलेगी ग्लोइंग स्किन - फोटो : Adobe stock
मिलेगी ग्लोइंग स्किन

अगर आप नियमित रूप से अपने चेहरे पर आलू का रस इस्तेमाल करेंगे तो आलू का रस चेहरे की थकी-हारी त्वचा को फिर से तरोताजा करके प्राकृतिक ग्लो लाने में मदद करेगा। 

 
विज्ञापन
how to use potato on face for glowing skin in hindi
दाग-धब्बे होंगे गायब - फोटो : Adobe stock
दाग-धब्बे होंगे गायब

यदि आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे हैं, तो भी आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू के रस के नियमित इस्तेमाल से ऐक्ने के दाग और चेहरे की पिग्मेंटेशन कम होती है। इससे भी चेहरा खिल उठता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed