फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Egg In Hair Care: अंडे के इस्तेमाल से रेशम से लहराएंगे आपके बाल, जानें उपयोग करने का सही तरीका

Tue, 25 Feb 2025 05:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 25 Feb 2025 05:02 PM IST
सार

यदि आप बालों में अंडे का इस्तेमाल करेंगी तो आपके बाल कमर से भी लंबे हो जाएंगे। इसी के चलते यहां हम आपको अंडे के इस्तेमाल का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
how to use Egg In Hair Care in hindi benefits of applying egg on hair
अंडे के इस्तेमाल से रेशम से लहराएंगे आपके बाल - फोटो : Adobe stock

Hair Care Tips: आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल का असर लोगों के चेहरे और बालों पर दिखाई दे रहा है। खराब खान-पान की वजह से बहुत से लोगों का चेहरा डल होने लगा है। चेहरा डल होने के साथ-साथ कम उम्र में बालों का सफेद होना, बालों का रूखापन समेत कई ऐसी समस्याएं हैं, जिनकी वजह से बाल काफी खराब दिखने लगते हैं।



ऐसे में हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके बाल न सिर्फ कमर से लंबे हो जाएंगे, बल्कि रेशम से लहराएंगे भी। यहां हम आपको बताएंगे कि बालों में अंडा लगाने से क्या फायदे हैं और इसका इस्तेमाल किस तरह से किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से पहले आपको बस एक बार पैच टेस्ट करना है। 

how to use Egg In Hair Care in hindi benefits of applying egg on hair
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : istock

ऐसे करें इस्तेमाल

अंडा बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है, जिससे बाल सिल्की, स्मूद और मजबूत बनते हैं। इसमें प्रोटीन, बायोटिन, विटामिन A, D और E होते हैं, जो डैमेज बालों को रिपेयर करके उन्हें घना और चमकदार बनाते हैं। इसका इस्तेमाल बालों में मास्क बनाकर भी किया जा सकता है। 

how to use Egg In Hair Care in hindi benefits of applying egg on hair
ऐसे तैयार करें मास्क - फोटो : istock

ऐसे तैयार करें मास्क

यदि आपके बाल रूखे और बेजान हैं तो हेयर मास्क बनाने के लिए आपको 1 अंडा,  2 चम्मच नारियल या जैतून का तेल  और 1 चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी। तीनों चीजों को मिक्स करके इस मास्क को बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to use Egg In Hair Care in hindi benefits of applying egg on hair
ऐसे तैयार करें मास्क - फोटो : Adobe stock

अच्छी तरह से मास्क लगाने के बाद इसे 20-30 मिनट तक छोड़ दें, ताकि पोषक तत्व बालों में गहराई तक समा जाएं। आखिर में गुनगुने या ठंडे पानी से बाल धोएं। बाल धोने के लिए आप माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
how to use Egg In Hair Care in hindi benefits of applying egg on hair
मिलेंगे ये फायदे - फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे
 

यदि आप नियमित रूप से इस मास्क का इस्तेमाल बालों में करेंगे तो इससे बालों में नेचुरल शाइन बढ़ती है। दरअसल, अंडे में मौजूद प्रोटीन और हेल्दी फैट बालों को स्मूथ बनाते हैं और नेचुरल शाइन बढ़ाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed