फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips: नागफनी का जेल दूर करता है त्वचा संबंधित परेशानियां, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका

Mon, 26 Jun 2023 11:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 26 Jun 2023 11:05 AM IST
सार

एलोवेरा जेल की तरह ही नागफनी का जेल भी त्वचा से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायक है। आज हम आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
how to use cactus gel for skin care cactus gel benefits for skin in hindi
cactus - फोटो : cactus

Beauty Tips: अप्रैल और मई की भीषण गर्मी के बाद अब जून के अंत में बारिश का मौसम शुरू हो गया है। लंबे इंतजार के बाद बारिश ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई है, पर इस बदलते मौसम की वजह से त्वचा संबधी परेशानियां सामने आने लगती हैं। लोग कील-मुहांसे, समेत कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं। लोग इससे छुटकारा पाने के लिए हमेशा घरेलू नुस्खों पर ही भरोसा करते हैं। आपने भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया होगा, पर क्या आप जानते हैं कि नागफनी के जेल का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।



बहुत ही कम लोगों को पता है कि नागफनी यानी कि कैक्टस भी आपकी खूबसूरती को बढ़ा सकता है। आज हम आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताएंगे ताकि आप भी इसके इस्तेमाल से होने वाले फायदों का लाभ उठा सकें। इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। 

how to use cactus gel for skin care cactus gel benefits for skin in hindi
skin - फोटो : istock

इस्तेमाल से दूर होगी डेड स्किन

अगर आप नागफनी का इस्तेमाल स्किन केयर में करेंगे तो आपको डेड स्किन सेल्स से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए आपको बस कैक्टस जेल लेकर इससे अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करनी है। 

how to use cactus gel for skin care cactus gel benefits for skin in hindi
pimples - फोटो : social media

दूर होंगे मुहांसे

नागफनी में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मुहांसे और एक्ने की समस्या को दूर करते हैं। इसके लिए आप चाहें तो इसका जेल ले सकते हैं, या फिर बाजार में रेडीमेड मास्क लेकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to use cactus gel for skin care cactus gel benefits for skin in hindi
skin elasticity - फोटो : istock

हाइड्रेट रहती है स्किन

गर्मी के इस मौसम में स्किन को हाइड्रेट करना बेहद जरूरी होता है। स्किन की नमी बरकार रखने के लिए आप नागफनी के जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें कई तरीके के विटामिन पाए जाते हैं जो त्वचा को फायदा पहुंचाते हैं। 

विज्ञापन
how to use cactus gel for skin care cactus gel benefits for skin in hindi
wrinkles

झुर्रियों को करता है कम

नागफनी का जेल बढ़ती उम्र में होने वाली झुर्रियों को कम कर सकता है। इसके इस्तेमाल से स्किन भी टाइट होती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed