फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फल ही नही इनके छिलके भी होते हैं फायदेमंद, त्वचा को निखारने में करेंगे मदद

Sun, 22 Mar 2020 09:06 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 22 Mar 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
how to use banana to pomegranate peel for glowing skin

सेहतमंद रहने के लिए फलों को खाना अच्छा होता है। इनमें मौजूद विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्निशीयम और बहुत सारे खनिज पदार्थों का भंडार होता है। शरीर के लिए ये सारे तत्व बहुत ही फायदेमंद होते हैं। अंदरूनी सेहत के साथ ही बाहरी सेहत बनाने में भी फल बहुत मदद करते हैं। बाहरी सेहत से मतलब त्वचा की सेहत से हैं। त्वचा को निखारने और हेल्दी बनाने के लिए भी इन्हीं फलों का सहारा लिया जाता है। यहां तक कि बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट भी दावा करते हैं इन फलों के सत्व को मिलाने। लेकिन अगर आपको इन फलों से अपनी त्वचा को निखारना है तो क्यों न सीधे त्वचा पर इनको लगाया जाए। तो चलिए जानें कौन से हैं वो सेहतमंद फल।


 
how to use banana to pomegranate peel for glowing skin

हालांकि हमेशा फलों को चेहरे के लिए इस्तेमाल करना मुश्किल होता है। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि चेहरे पर फलों को लगाने से अच्छा है कि उन्हें खाया जाए। तो बेशक ऐसा करिए लेकिन इनके छिलके को मत फेंकिए। जी हां! फलों के छिलके भी उतने ही फायदेमंद होते हैं। अगर आप चाहे तो फल खाने के बाद इन छिलकों को अपनी त्वचा को निखारने में प्रयोग कर सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानिए कि वो कौन से फल हैं जिनके छिलके को फेंकने के बजाय इस्तेमाल में ला सकते हैं।

how to use banana to pomegranate peel for glowing skin
- फोटो : facebook

केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम काफी मात्रा में होते हैं। वहीं त्वचा से लेकर बालों तक पर इस्तेमाल करने के भी कई फायदे हैं। केले के छिलके को फेंके नहीं इसके रेशे को निकालकर एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर आंखों के आसपास लगाने से डार्क सर्किल कम होते हैं। वहीं केवल छिलके को चेहरे पर रगड़ने के बाद उस पर गुलाबजल लगाकर पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरा धोने के बाद फर्क अपने आप नजर आने लगेगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to use banana to pomegranate peel for glowing skin

अनार खाने के बाद उसका बहुत सारा छिलका बच जाता है। जिसे हर कोई फेंक देता है। अगर इन छिलकों को सुखा कर रख लिया जाए तो महंगे फेशियल का पैसा बचेगा। बस इन छिलकों को धूप में सुखाकर पाउडर बना लें। इस पाउडर में नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पैक बना लें। इस पैक को चेहरे पर दस से पंद्रह मिनट तक लगाने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो दें। चेहरे के दाग-धब्बों के साथ ही झुर्रियों को मिटाने के लिए इस पैक को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है। 



 
विज्ञापन
how to use banana to pomegranate peel for glowing skin

इसी तरह पपीता का छिलका भी बहुत फायदेमंद होता है। पपीते में मौजूद अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड होता है तो रूखी त्वचा को नमी देता है। साथ ही इसकी मदद से त्वचा की रंगत को भी हल्का किया जा सकता है। अगर चेहरे पर धूप से टैनिंग हो गई है तो पपीते के छिलके को पीस कर उसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद धो लें। ऐसा करने से चेहरे की डेड स्किन के साथ ही टैनिंग भी खत्म हो जाएगी।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed