त्योहार आ रहे हैं और ऐसे मौके पर काम का बोझ बढ़ जाता है। त्वचा का ख्याल रखना संभव नही हो पाता। त्योहारों पर त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए हाइड्रेटेड और मॉश्चराइज रखने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे, जिससे आप अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते है।
त्योहारों के सीजन में खूब शॉपिंग का जाती है। दिन भर धूप में बाहर रहने से सूरज की किरणें चेहरे की चमक को फीका कर देती हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए खुद को धूप से बचाएं।
ऐसे मौके पर भी दिन में इसे दो बार धोएं और अच्छे माश्चराईजर से नमी को पूरा करें। इससे आसान हो जाएगा त्वचा का ख्याल रखना।
त्वचा को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए खूब सारा पानी पिएं। ज्यादा पानी पीने से त्वचा की कमियों को दूर कर सकते हैं। इससे सभी टॉक्सिस बाहर निकल जाते हैं। इसलिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पिएं।
नहाने के लिए गर्म पानी की बजाए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी से नहाने से त्वचा खुश्क हो जाती है।