फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanning Removal Tips: टैनिंग हटानी है? ये एक फल करेगा कमाल, पार्लर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी

Mon, 23 Jun 2025 01:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 23 Jun 2025 01:04 PM IST
सार

Tanning Removal Tips: अगर आप भी हाथ-पैर और चेहरे की टैनिंग हटाना चाहते हैं तो हमारा बताया एक नुस्खा आजमाकर देख लें। 

विज्ञापन
how to remove tanning with papaya in hindi tanning remove kaise karein ghar par
टैनिंग को गायब कर देगा ये एक फल, इस्तेमाल का तरीका जान लें - फोटो : Adobe stock
Tanning Removal Tips: टैनिंग, ये एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। खासतौर पर अभी जब भीषण गर्मी है तब तो लोग टैनिंग से काफी परेशान रहते हैं। वैसे तो टैनिंग हटाने के लिए बाजार में तमाम स्क्रब और फेस पैक्स आते हैं, पर जरूरी नहीं है कि ये असरदार हों।


ऐसे में हम आपको आज एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे, जो टैनिंग से आपको छुटकारा दिलाने का काम करेगा। हम बात कर रहे हैं पपीता की, जिसमें पाए जाने वाले तत्व टैनिंग को रिमूव करके त्वचा को चमकदार बनाते हैं। यहां हम आपको पपीता का मास्क बनाने की विधि बताएंगे, ताकि आप घर बैठे टैनिंग हटा सकें। 
how to remove tanning with papaya in hindi tanning remove kaise karein ghar par
पपीता का मास्क बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
पपीता का मास्क बनाने का सामान
  • 4-5 टुकड़े पके हुए पपीते के
  • 1 चम्मच शहद ( अगर आपकी स्किन ड्राई स्किन है तो)
  •  1 चम्मच नींबू का रस ( अगर आपकी स्किन ऑयली स्किन है तो)
  •  1 चम्मच दही 

 
how to remove tanning with papaya in hindi tanning remove kaise karein ghar par
मास्क बनाने की विधि - फोटो : Freepik.com
मास्क बनाने की विधि

टैनिंग हटाने वाले इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए पपीते के 4-5 टुकड़े लें। अब अगर आपकी स्किन ड्राई है तो शहद वरना फिर नींबू का रस मिक्स करें। इसके अलावा इसमें दही डालें और सभी चीजों को एक साथ ब्लेंड कर दें। ब्लेंड करने के बाद ये मास्क इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to remove tanning with papaya in hindi tanning remove kaise karein ghar par
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल

अब इस मास्क को आपको इस्तेमाल करना है, जिसके लिए सबसे पहले टैनिंग प्रभावित त्वचा को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। त्वचा को धोने के बाद मास्क को अच्छी तरह से स्किन पर अप्लाई करें।
विज्ञापन
how to remove tanning with papaya in hindi tanning remove kaise karein ghar par
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
जब ये पूरी तरह से अप्लाई हो जाए तो 15–20 मिनट तक इसे ऐसे ही सूखने दें। जब ये सूख जाए तो हल्के हाथों से मसाज करते हुए त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें। त्वचा धोने के बाद अपनी स्किन को टोनर और मॉइस्चराइज़र से हाइड्रेट करें, ताकि त्वचा ड्राई न रह जाए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed