फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Remove Pimple: चेहरे के मुंहासों से हैं परेशान तो ये नुस्खे आएंगे आपके काम

Sat, 23 Nov 2024 09:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 23 Nov 2024 09:44 AM IST
सार

मुंहासे एक आम समस्या है जो चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित कर सकती है। लेकिन कुछ घरेलू और प्राकृतिक नुस्खे अपनाकर आप इसे नियंत्रित कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
How To Remove Pimple in easy way in hindi
मुंहासे का घरेलू इलाज - फोटो : Adobe stock

How To Remove Pimple: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि जब कहीं जाना हो तो चेहरे पर मुंहासे आ जाते हैं। ये समस्या तैलीय त्वचा, हार्मोनल बदलाव, गलत खान-पान या त्वचा की सफाई की कमी के कारण होती है। इसकी वजह से चेहरे की खूबसूरती पर भी दाग लग जाता है।



वैसे तो बाजारों में मुंहासों को इंस्टेंट ठीक करने के लिए तमाम चीजें मिलती हैं, लेकिन आज भी बहुत से लोगों को घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा होता है। ऐसे में मुंहासों को ठीक करने के लिए घरेलू उपाय और सही देखभाल बहुत प्रभावी हो सकते हैं।

यही वजह है कि आज हम यहां आपको मुंहासे दूर करने के कुछ आसान नुस्खे बताने जा रहे हैं ताकि आप बिना पैसे खर्च किए मुंहासों को कम कर सकें। इन चीजों के इस्तेमाल के लिए एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें। 

How To Remove Pimple in easy way in hindi
 नीम  - फोटो : freepik.com

 नीम 

यदि आपके घर के आस-पास नीम का पेड़ हैं तो नीम की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट बनाएं और इसे मुंहासों पर लगाएं। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। इससे चेहरे की कई अन्य परेशानियां भी दूर होती हैं।

How To Remove Pimple in easy way in hindi
एलोवेरा जेल  - फोटो : Freepik.com

एलोवेरा जेल 

एलोवेरा का पौधा लगभग हर घर में रहता ही है। ऐसे मे हर रोज ताजे एलोवेरा जेल को सीधे चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, सूजन कम करता है, और त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। त्वचा को जब ठंडक मिलती है तो मुंहासों में कमी आ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Remove Pimple in easy way in hindi
शहद और दालचीनी का पैक - फोटो : Adobe stock

शहद और दालचीनी का पैक

इस पैक के इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। इसके इस्तेमाल के लिए एक चम्मच शहद में 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट तक रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे मुंहासों के बैक्टीरिया मारने में मदद मिलती है। 

विज्ञापन
How To Remove Pimple in easy way in hindi
टमाटर का रस - फोटो : Freepik.com

टमाटर का रस

टमाटर तो आजकल काफी सस्ते भी हैंं। ऐसे में आप टमाटर का रस चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। ये त्वचा के तेल को नियंत्रित करता है और मुंहासों को कम करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed