फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: चेहरे की पिगमेंटेशन को आसानी से दूर करेगी दो रुपये में मिलने वाली ये चीज

Wed, 16 Apr 2025 01:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 16 Apr 2025 01:04 PM IST
सार

यदि आपके चेहरे पर भी पिगमेंटेशन है, तो सिर्फ एक सस्ती सी चीज के इस्तेमाल से इस परेशानी को दूर करें। 

विज्ञापन
how to remove pigmentation from face permanently naturally at home in hindi
चेहरे की पिगमेंटेशन को आसानी से दूर करेगी दो रुपये में मिलने वाली ये चीज - फोटो : Adobe stock

Skin Care Tips: चेहरे की पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए लोग तमाम तरह की क्रीमों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए कई महंगे ट्रीटमेंट भी होते हैं, जो हर किसी की के बजट में नहीं होते। इसी के चलते हम आपको एक ऐसी सस्ती चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से चेहरे की पिगमेंटेशन दूर हो सकती है।



यहां हम बात कर रहे हैं कपूर की, जिसका इस्तेमाल भी आसान है और जिसे सही तरह से लगाकर आप अपने चेहरे को दमका सकते हैं। चेहरे की पिगमेंटेशन हटाने के लिए कपूर का इस्तेमाल कई विधियों से किया जाता है। इस लेख में हम आपको इसी की जानकारी देंगे। ताकि आप महज दो रूपये में आने वाले कपूर से चेहरे की पिगमेंटेशन को छूमंतर कर सकें। 

how to remove pigmentation from face permanently naturally at home in hindi
कपूर और नारियल का तेल - फोटो : Adobe stock
कपूर और नारियल का तेल

कपूर के इस्तेमाल से पहले ये जान लें कि इसे कभी भी सीधा चेहरे पर नहीं लगाना होता है। इसके इस्तेमाल का पहला तरीका है नारियल के तेल में कपूर मिक्स करके। इस नुस्खे के लिए सबसे पहले कपूर को पीस लें। इसके बाद इसे नारियल के तेल में अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे आप एक बोतल में करके स्टोर भी कर सकते हैं।
how to remove pigmentation from face permanently naturally at home in hindi
कपूर और नारियल का तेल - फोटो : Adobe stock
जब ये सही से मिक्स हो जाए तो इसे अपने चेहरे पर रुई या फिर ब्रश की मदद से अप्लाई करें। इसका इस्तेमाल रात में सोने के समय करें, ताकि इसका प्रभाव ज्यादा देखने को मिले। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to remove pigmentation from face permanently naturally at home in hindi
कपूर और एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe Stock
कपूर और एलोवेरा जेल

इन दोनों चीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे को ग्लो देने का काम करेंगे और चेहरे की पिगमेंटेशन को खत्म करने में मदद करेंगे। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो कपूर को पीस लें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब इसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं।
विज्ञापन
how to remove pigmentation from face permanently naturally at home in hindi
कपूर और एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल के लिए इस पेस्ट को पिगमेंटेशन वाली त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट इसे ऐसे ही रहने दें और फिर सादा पानी से अपना चेहरा धो लें। आप ऐसा हर रोज कर सकते हैं। दो से तीन हफ्ते बाद इसका असर देखें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed