{"_id":"67ff3f337277011c7401a8f8","slug":"side-effect-of-sharing-soap-with-your-family-2025-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Soap Side Effect: एक ही साबुन से नहाता है पूरा परिवार तो इसके नुकसान जान लें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Soap Side Effect: एक ही साबुन से नहाता है पूरा परिवार तो इसके नुकसान जान लें
Soap Side Effect: गर्मियों के मौसम में नहाना किसे पसंद नहीं होता। इस मौसम में तो लोग दो से तीन बार नहा लेते हैं, जिससे शरीर भी तरोताजा हो जाता है। खासतौर पर अगर नहाते समय अच्छी खुशबू वाली साबुन मिल जाए, तब तो क्या ही कहनें। पर, क्या आप जानते हैं कि ये साबुन जितना आपको फ्रेशनेस का एहसास कराएगी, उतना ही इसके इस्तेमाल से आपके शरीर पर खतरा मंडराएगा।
जी हां, ऐसा तब होता है, जब आपका पूरा परिवार एक ही साबुन से नहाता है। ज्यादातर घरों में साबुन शेयर करना काफी आम बात है, लेकिन ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यहां हम आपको साबुन शेयर करने के नुकसानों के बारे में बताएंगे, ताकि आप भी अपनी त्वचा का ध्यान सही से रख सकें।
2 of 7
हर किसी का स्किन टाइप होता है अलग
- फोटो : Freepik
हर किसी का स्किन टाइप होता है अलग
यदि आपका परिवार भी एक ही साबुन से नहाता है तो पहले ये जान लें कि हर किसी का स्किन टाइप अलग होता है। इसलिए हर किसी को अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही साबुन इस्तेमाल करनी चाहिए।
3 of 7
हर किसी का स्किन टाइप होता है अलग
- फोटो : Adobe stock
यदि आप किसी अन्य स्किन टाइप की साबुन का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार तो इसकी वजह से ड्राइनेस, रैशेस या खुजली की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बढ़ जाता है इंफेक्शन का खतरा
- फोटो : Adobe stock
बढ़ जाता है इंफेक्शन का खतरा
यदि आप एक ही साबुन से नहाते हैं तो त्वचा पर इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। कियोंकि कई बार लोगों की त्वचा पर खुजली की समस्या होती है, जिसपर वो ध्यान नहीं देते और एक ही साबुन का इस्तेमाल करके वो अपने परेशानी को दूसरों में ट्रांसफर कर देते हैं। इसलिए यदि इंफेक्शन से बचना है तो अलग साबुन का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
5 of 7
पीएच लेवल बिगड़ेगा
- फोटो : Adobe stock
पीएच लेवल बिगड़ेगा
हर किसी की त्वचा का पीएच लेवल काफी अलग होता है। ऐसे में यदि आप किसी अन्य की इस्तेमाल की हुई साबुन लगाएंगे, तो इससे आपकी त्वचा का पीएच लेवल असंतुलित हो सकता है। इसलिए कभी भी किसी अन्य व्यक्ति का इस्तेमाल किया हुआ साबुन इस्तेमाल न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।