Nail Cleaning Tips: हर लड़की की खूबसूरती में उनके नाखून चार चांद लगाते हैं। नाखूनों की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए बाजार में तमाम रंगों की नेल पॉलिश मिलती हैं। जिसका इस्तेमाल लड़कियां अपने आउटफिट के रंगों से मैच करके करती हैं।
Nail Polish Removal Tips: रिमूवर हो गया है खत्म तो परेशान न हों, इन चीजों के इस्तेमाल से छुड़ाएं नेल पॉलिश
अगर अचानक से आपका नेल पैंट रिमूवर खत्म हो गया है तो आप कुछ घरेलू चीजों के इस्तेमाल से भी नेल पैंट छुड़ा सकती हैं।
नेल रिमूवर खत्म होने के बावजूद आप सिर्फ गर्म पानी के इस्तेमाल से भी नेल पॉलिश हटा सकती हैं। इसके लिए आपको बस अपने नाखूनों को गर्म पानी में डूबो कर रखना है। कुछ देर गर्म पानी में नाखूनों को डुबो कर रखने के बाद रुई की मदद से नेल पॉलिश को साफ करें।
सिरका और नींबू
हर घर में सिरका और नींबू तो मिल ही जाता है, जिसका इस्तेमाल आप क्लींजर के रूप में कर सकती हैं। इसके लिए बस एक कटोरी में सिरका लेकर उसमें नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं और इसमें नाखूनों को डुबो कर रखें। इसके बाद आप रुई की मदद से नेल पेंट को हटा सकती हैं।
टूथपेस्ट
हर घर में मौजूद टूथपेस्ट दांतों को चमकाने के साथ-साथ नेल पॉलिश हटाने में भी काम आता है। इसके लिए आपको टूथपेस्ट को अपने नाखूनों पर लगाकर रुई की मदद से धीरे-धीरे रगड़ना है। इससे आपके नाखून अच्छे से साफ हो जाएंगे।
दूसरी नेल पॉलिश
ये सुनने में अजीब लगेगा लेकिन आप अगर अपने नाखूनों से नेल पॉलिश को हटाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप दूसरी नेल पॉलिश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बस अपने नाखूनों पर नेल पॉलिश का एक कोट लगाना है, और उसके बाद नेल पॉलिश को पेपर टॉवल से तुरंत साफ करे लें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।