फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजल लगाने का ये तरीका है बेस्ट, दिनभर नहीं फैलेगा

Fri, 30 Apr 2021 09:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 30 Apr 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
how to prevent kajal from smudging and stay long lasting
deepika padukone - फोटो : instagram

आंखों पर लगा काजल चेहरे की सुंदरता कई गुना बढ़ा देता है। लेकिन कई लड़कियों की समस्या होती है कि काजल लगाने के कुछ ही घंटों बाद फैल जाता है और पूरे मेकअप को बिगाड़ देता है। ऐसे में जरूरी है कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। आंखों की वाटरलाइन पर लगा काजल अगर फैल जाता है तो इन टिप्स की मदद लें। काजल आंखों पर लंबा टिकेगा और रंग भी फीका नहीं पड़ेगा।

how to prevent kajal from smudging and stay long lasting
fashion - फोटो : instagram

काजल के फैल जाने का सबसे बड़ा कारण ऑइली स्किन होती है। जिसकी वजह से काजल फैल कर मेकअप बिगाड़ देता है। इसलिए काजल लगाने से पहले चेहरे और आंख के आसपास के हिस्से को अच्छे से धो लें। इसके बाद कॉटन के कपड़े से अच्छे से पोछ लें।

how to prevent kajal from smudging and stay long lasting
fashion - फोटो : social media

एक बार आंख के आसपास का हिस्सा सूख जाए तो उस पर मॉइश्चराइजर न लगाएं। अगर आपको पता है कि वहां की स्किन ऑइली है। आंखों पर काजल लगाने के पहले उस हिस्से पर फेस पाउडर लगाएं। ऐसा करने से अतिरिक्त ऑइल पाउडर सोख लेगा और काजल लंबे समय तक टिका रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to prevent kajal from smudging and stay long lasting
fashion - फोटो : insatgram

काजल खरीदते समय अच्छे ब्रांड का काजल खरीदना  चाहिए जो लंबे समय तक टिकता हो और स्मज प्रूफ हो। भले ही ये थोड़ा महंगा होगा लेकिन इसे बार-बार लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप इसे काफी समय तक इस्तेमाल कर सकेंगी।

विज्ञापन
how to prevent kajal from smudging and stay long lasting
fashion - फोटो : insatgram

अगर आंखों के नीचे काजल लगाने से ये फैल जाता है तो वाटरलाइन पर काजल की जगह पाउडर आईशैडो का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही काजल लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आंखों के कोनों पर न लगाएं। क्योंकि अक्सर कोनों पर पानी जमा हो जाता है। ऐसे में जब आप पलकें झपकाएंगी तब वो फैल जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed