{"_id":"60880ee54b1b43060c20741c","slug":"color-your-hair-naturally-with-potato-peel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सब्जी का ये छिलका बालों में लौटाएगा रंगत, इस तरह से करें इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सब्जी का ये छिलका बालों में लौटाएगा रंगत, इस तरह से करें इस्तेमाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 28 Apr 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
potato peel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बालों का असमय सफेद होना आजकल की आम समस्या है। इससे बचने के लिए अक्सर लोग केमिकल वाले कलर का इस्तेमाल करते हैं। जिसका नतीजा होता है बालों का झड़ना और रूखा होना। बाल बेजान हो जाते हैं और उनकी पुरानी रंगत भी खत्म हो जाती है। अगर आपके बालों के साथ ही कुछ ऐसा ही हो रहा है तो एक बार आलू के छिलके को इस्तेमाल करके देखें। ये बालों को काला करने का नेचुरल तरीका है।
2 of 4
hair
- फोटो : सोशल मीडिया।
बालों को काला करने के लिए आलू के छिलके का इस्तेमाल किया जाता है। यह नुस्खा कई सालों से आजमाया हुआ है। आलू के छिलके में मौजूद स्टार्च एक प्राकृतिक कलर के रूप में काम करता है।आलू के छिलके के हेयर मास्क में मौजूद विटामिन ए, बी और सी स्कैल्प पर जमे तेल को हटाकर बालों में डैंड्रफ नहीं होने देते हैं। इतना ही नहीं आलू में आयरन, जिंक, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे कई मिनरल्स होने की वजह से बालों का गिरना भी कम होता है।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बनाने का तरीका
सबसे पहले आलू के छिलके उतार लें। इसके बाद इन छिलको को एक कप ठंडे पानी में डालकर अच्छे से उबालें। जब यह पूरी तरह उबल जाए, तो इसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। इस पानी को एक जार में भरकर रख दें। इस आलू के पानी से आने वाली तीखी गंध से छुटकारा पाने के लिए आप इसमें कुछ बूंद लैवेंडर ऑयल की भी डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
hair
- फोटो : pixa
लगाने का तरीका
इस मिश्रण को यदि साफ और गीले बालों में लगाया जाये तो आलू के छिलके का ये पानी ज्यादा बेहतर रिजल्ट देता है। आलू के छिलके के इस पानी को आप अपने स्कैल्प पर धीरे-धीरे 5 मिनट मसाज देने के साथ लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इस आलू के पानी को 30 मिनट तक अपने बालों में ऐसे ही लगा छोड़ दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।