फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Make Onion Oil: बालों के लिए रामबाण है प्याज का तेल, आसान तरीके से घर पर ही करें तैयार

Tue, 04 Mar 2025 11:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 04 Mar 2025 11:59 AM IST
सार

ये तेल बालों को मजबूत बनाता है, डैंड्रफ हटाता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए आसान विधि से इसे घर पर तैयार करें। 

विज्ञापन
How To Make Onion Oil at home without chemical pyaj ka tel kaise banaye
बालों के लिए रामबाण है प्याज का तेल - फोटो : Adobe stock
How To Make Onion Oil: बदलते मौसम और प्रदूषण का असर अब लोगों की त्वचा और बालों पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में हर कोई किसी न किसी समस्या से परेशान है। यदि आपके बाल भी झड़ रहे हैं और कमजोर हो रहे हैं तो बिना सोचे आप बालों में प्याज का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप घर पर ही इस तेल को तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है।


यहां हम आपको प्याज का तेल बनाने के लिए आसान विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप बिना केमिकल वाला प्याज का रस बनाकर उससे अपने बालों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
How To Make Onion Oil at home without chemical pyaj ka tel kaise banaye
बालों के लिए रामबाण है प्याज का तेल - फोटो : Adobe stock


प्याज का तेल घर पर बनाने का सामान

  •  2 बड़े प्याज  
  •  1 कप नारियल तेल 
  •  1 छोटा चम्मच मेथी दाना 
  •  4-5 करी पत्ते 

 

How To Make Onion Oil at home without chemical pyaj ka tel kaise banaye
तेल बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

तेल बनाने की विधि

यद आप प्याज के तेल को घर पर ही तैयार करना चाहती हैं तो सबसे पहले प्याज को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे मिक्सी में डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और अच्छी तरह पीस लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Make Onion Oil at home without chemical pyaj ka tel kaise banaye
तेल बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

अब इसे छानकर प्याज का रस निकाल लें। एक कढ़ाई में 1 कप नारियल तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। इसमें मेथी दाना और करी पत्ते डालकर कुछ सेकंड भूनें।

विज्ञापन
How To Make Onion Oil at home without chemical pyaj ka tel kaise banaye
तेल बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अब तेल में प्याज का रस डालें और धीमी आंच पर पकाएं। इसे तब तक चलाते रहें जब तक प्याज हल्का भूरा न हो जाए और तेल से खुशबू आने लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed