How To Make Makeup Remover: जिस तरह से सही से मेकअप अप्लाई करना बेहद जरूरी होता है, ठीक उसी तरह से मेकअप को सही से हटाना भी बेहद जरूरी होता है। मेकअप हटाने के लिए मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार जब हम मेकअप हटाने बैठते हैं, तब देखते हैं कि रिमूवर तो खत्म हो गया।
ऐसे समय में भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और न ही तत्काल रिमूवर खरीदने की। कुछ घरेलू चीजों के इस्तेमाल से आप आसानी से मेकअर को हटा सकते हैं। आइए आपको इन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 6
नारियल तेल और एलोवेरा जेल
- फोटो : Freepik.com
नारियल तेल और एलोवेरा जेल
यदि आपका मेकअप रिमूवर खत्म हो गया है तो नारियल तेल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को रूई की मदद से चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से पोंछें। गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
3 of 6
दूध और गुलाब जल
- फोटो : Adobe stock
दूध और गुलाब जल
दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो मेकअप हटाने के साथ त्वचा को साफ और नमी युक्त बनाता है। गुलाब जल ताजगी देता है। ऐसे में आप इस मिश्रण तैयार करके मेकअप को साफ करें। इसके लिए 2 चम्मच कच्चे दूध में 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे रुई की मदद से चेहरे पर लगाकर मेकअप हटाएं। चेहरा धोकर मॉइस्चराइजर लगा लें।
4 of 6
जैतून का तेल और शहद
- फोटो : Freepik.com
जैतून का तेल और शहद
जैतून का तेल मेकअप को आसानी से घोल देता है, जबकि शहद त्वचा को पोषण देता है। 1 चम्मच जैतून के तेल में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। गीले कॉटन पैड से पोंछकर चेहरा धो लें।
5 of 6
खीरा और एलोवेरा
- फोटो : Freepik
खीरा और एलोवेरा
खीरे में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और एलोवेरा जेल गंदगी को हटाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आधे खीरे को ब्लेंड करके उसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से पोंछें। ठंडे पानी से चेहरा धो लें।