फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: घर पर बने कंडीशनर से सिल्की बनेंगे आपके बाल, इसे बनाने का आसान तरीका जान लें

Thu, 27 Feb 2025 01:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 27 Feb 2025 01:25 PM IST
सार

यदि आपको बाजार में मिलने वाले हेयर कंडीशनर इस्तेमाल करने से डर लगता है, तो हमारे बताए गए तरीकों से घर पर ही हेयर कंडीशनर तैयार करें। 

विज्ञापन
how to make Homemade Hair Conditioner in easy way
घर पर बने कंडीशनर से सिल्की बनेंगे आपके बाल - फोटो : Adobe stock

Hair Care: बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए उन्हें धोने के बाद अच्छी क्वालिटी के हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है। इसी के चलते आज के समय बाजार में हर हेयर टाइप से कंडीशनर आते हैं। पर, कई बार ऐसा होता बालों के टाइप के हिसाब से होने के बावजूद कंडीशनर बालों को नुकसान पहुंचा देता है।



ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो कंडीशनर की जगह ही काम करते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल के लिए आपको बस एक बार पैच टेस्ट करना है। पैच टेस्ट के बाद इसका बेधड़क इस्तेमाल करें और अपने बालों का बदलता हुआ रूप देखें। 

how to make Homemade Hair Conditioner in easy way
दही और शहद कंडीशनर - फोटो : इंस्टाग्राम

दही और शहद कंडीशनर
 

  •  इसे तैयार करने के लिए आपको  ½ कप ताजा दही, 1 बड़ा चम्मच शहद, 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी।
  • कंडीशनर को बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं और बालों पर लगाएं।
  • 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
  • ये कंडीशनर बालों को मुलायम और मॉइश्चराइज करता है।
  • सामग्री उसी हिसाब से लें, जिससे ये एक ही बार में खत्म हो जाएं। 
how to make Homemade Hair Conditioner in easy way
अंडा और जैतून तेल कंडीशनर - फोटो : istock
 अंडा और जैतून तेल कंडीशनर
 
  • इस कंडीशनर को बनाने के लिए सबसे पहले 1 अंडा, 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस को एक कटोरी में मिक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण को बालों में लगाएं और 15-20 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।
  • ये बालों को सिल्की और मजबूत बनाने में मदद करता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to make Homemade Hair Conditioner in easy way
नारियल दूध कंडीशनर - फोटो : Adobe stock

 नारियल दूध कंडीशनर
 

  • ये कंडीशनर बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको  ½ कप नारियल दूध, 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 चम्मच बादाम तेल की जरूरत पड़ेगी।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे बालों में अच्छी तरह लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
  • ये कंडीशनर ड्राई और फ्रिज़ी बालों को स्मूद बनाता है।  
विज्ञापन
how to make Homemade Hair Conditioner in easy way
केला और शहद कंडीशनर - फोटो : Adobe stock

केला और शहद कंडीशनर
 

  • केला न सिर्फ शरीर के लिए बल्कि बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है।
  • इससे कंडीशनर बनाने के लिए 1 पका हुआ केला, 1 बड़ा चम्मच शहद  और 2 चम्मच नारियल तेल की जरूरत पड़ेगी।
  • इसे बनाने के लिए दोनों चीजों को ब्लेंड करके एक स्मूद पेस्ट बना लें और बालों में लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें।
  • येबालों को डीप कंडीशनिंग देकर सॉफ्ट और चमकदार बनाता है।   


 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed