Carrot Face Mask: सर्दियों के मौसम में बाजार में बेहद कम दाम में गाजर मिलती है। ऐसे में लगभग सभी के घरों में गाजर भरी रहती है। इसका इस्तेमाल सब्जी बनाने के लेकर सलाद बनाने तक में होता है। पर, क्या आप जानते हैं कि गाजर के इस्तेमाल से चेहरे को भी चमकाया जा सकता है।
Carrot Face Mask: एक गाजर के इस्तेमाल से चांद सा चमकाएं चेहरा, उपयोग का सही तरीका जान लें
यदि आप कम पैसे खर्च करके चेहरा चमकाना चाहते हैं तो स्किन केयर में गाजर का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको आसान विधि से गाजर से फेस मास्क बनाना बताने जा रहे हैं।
गाजर और शहद फेस मास्क (ड्राई स्किन के लिए)
इस मास्क को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच गाजर का पेस्ट, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दूध की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए गाजर को उबालकर मैश करें और उसमें शहद और दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। गुनगुने पानी से धो लें। ये फेस मास्क ड्राई स्किन को हाइड्रेट करता है और चेहरे पर नैचुरल चमक लाता है।
गाजर और बेसन फेस मास्क (ऑयली स्किन के लिए)
इस मास्क को तैयार करने के लिए 2 चम्मच गाजर का रस, 1 चम्मच बेसन और 1/2 चम्मच नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए सारी चीजों को मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। ये मास्क ऑयल कंट्रोल करता है और स्किन को डीप क्लीन करता है।
गाजर और दही फेस मास्क (ग्लोइंग स्किन के लिए)
यदि आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो गाजर और दही का मास्क तैयार करें। इसके लिए 2 चम्मच गाजर का पेस्ट, 1 चम्मच दही और 1 चुटकी हल्दी की जरूरत पड़ेगी। मास्क को तैयार करने के लिए गाजर, दही और हल्दी को मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक रखें। ठंडे पानी से धो लें। यह फेस मास्क ग्लो बढ़ाने और डार्क स्पॉट्स हटाने में मदद करता है।
गाजर फेस मास्क के फायदे
गाजर फेस मास्क इस्तेमाल करने के लिए स्किन को डीप क्लीन करता है। ये ऑयली और ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद रहता है। इसकी मदद से आप पिंपल्स और दाग-धब्बे कम कर सकते हैं। ये त्वचा को नेचुरल ब्राइटनिंग बनाता है और ग्लो देता है।