फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Foot Care Tips: बारिश के मौसम में रखना है पैरों का ध्यान तो इन बातों को रट लें

Wed, 28 May 2025 09:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 28 May 2025 09:50 AM IST
सार

Monsoon Foot Care Tips: यदि बारिश का मौसम शुरू होते ही आपके पैर भी अजीब दिखने लगे हैं तो कुछ नुस्खे अपनाकर अपने पैरों को खूबसूरत बनाएं।

विज्ञापन
How to Keep Feet Clean During Rainy Season Follow these Monsoon Foot Care tips
बारिश के मौसम में रखना है पैरों का ध्यान तो इन बातों को रट लें - फोटो : Adobe stock

Monsoon Foot Care Tips: बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ये मौसम भले ही काफी रोमांटिक होता हो, लेकि अपने साथ कई तरह की मुश्किलें लेकर आता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा त्वचा संबंधी परेशानियां पैदा होने लगती हैं। खासतौर पर इसका सबसे ज्यादा असर पैरों में देखा जाता है।



दरअसल, जमीन पर रहने की वजह से पैरों में फंगल इंफेक्शन जैसी दिक्कतें होना काफी आम बात हो जाती है। कई बार तो पानी में रहने की वजह से पैर काफी अजीब सेे दिखने लगते हैं। इसी वजह से आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपने पैरों की खूबसूरती को बरकरार रख सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ ही बातों का ध्यान रखना है। 

How to Keep Feet Clean During Rainy Season Follow these Monsoon Foot Care tips
पैरों को रखें साफ - फोटो : Adobe stock
पैरों को रखें साफ

यदि आप चाहते हैं कि आपके पैर एकदम साफ-सुथरे रहें तो अपने पैरों का खास ध्यान रखें। जब भी कहीं बाहर से आएं तो पैरों को धो लें। खासतौर पर यदि आपके पैर गंदे पानी में भीग गए हैं, तब तो उन्हें अच्छे से साफ करना बेहद जरूरी हो जाता है, वरना पैरों में बैक्टेरिया जमने लगते हैं। गंदे पानी में पैर भीग गए हैं तो उन्हें हल्के गुनगुने पानी से दोबारा साफ करें। 
 
How to Keep Feet Clean During Rainy Season Follow these Monsoon Foot Care tips
फंगल इंफेक्शन से कैसे बचें ? - फोटो : istock
फंगल इंफेक्शन से कैसे बचें ?

बारिश के मौसम में पैरों में फंगल इंफेक्शन हो जाता है, जिससे पैर काफी अजीब दिखने लगते हैं। इस इंफेक्शन से बचना काफी जरूरी होता है। इसलिए पैरों में टैल्कम पाउडर या एंटीफंगल पाउडर का इस्तेमाल करें। यदि पैरों में बदबू आ रही है, या काफी खुजली हो रही है, तब तो इसका इस्तेमाल अवश्य ही करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Keep Feet Clean During Rainy Season Follow these Monsoon Foot Care tips
पेडीक्योर और स्क्रब है जरूरी - फोटो : Adobe stock
पेडीक्योर और स्क्रब है जरूरी

पैरों में डेड स्किन काफी आसानी से जम जाती है। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार पेडीक्योर और स्क्रब का इस्तेमाल अवश्य करें। ध्यान रखें कि सही तरह से स्क्रब करेंगे तो आपके पैर और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाएंगे। स्पा में पेडीक्योर कराने जाएंगे तो आपके पैसे भी ज्यादा खर्च होंगे, इसलिए चाहे तो घर पर ही स्क्रब और पेडीक्योर करें। 

 
विज्ञापन
How to Keep Feet Clean During Rainy Season Follow these Monsoon Foot Care tips
मॉइस्चराइजर है काफी जरूरी - फोटो : Adobe stock
मॉइस्चराइजर है काफी जरूरी

चाहे चेहरा हो या हो पैर, मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके इस्तेमाल से पैर मुलायम रहते हैं और देखने में भी अच्छे लगते हैं। मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो पैर आपके सूखकर अजीब दिखने लगेंगे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed