{"_id":"684a98bb7506c9c5e802440b","slug":"how-to-get-rid-of-odor-in-socks-in-hindi-remedies-for-foot-odor-2025-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Remedies for Foot Odor: पैरों की बदबू से परेशान? ये उपाय अपनाएं और पाएं फ्रेशनेस का एहसास","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Remedies for Foot Odor: पैरों की बदबू से परेशान? ये उपाय अपनाएं और पाएं फ्रेशनेस का एहसास
Thu, 12 Jun 2025 03:27 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 12 Jun 2025 03:27 PM IST
सार
Remedies for Foot Odor: पैरों से बदबू आना एक बेहद आम समस्या है, जिससे आप बड़ी आसानी से निजात पा सकते हैं। आइए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
मोजे उतारते ही पैरों से आती है तेज बदबू तो ये उपाय अपनाएं
- फोटो : Adobe stock
Remedies for Foot Odor: गर्मी के मौसम में शरीर से बदबू आना काफी सामान्य बात है। लेकिन दिक्कत तब होती है, जब ये बदबू बढ़कर लोगों को परेशान करने लगे। खासतौर पर बात करें पैरों की तो जो लोग जूते पहनते हैं, उनके पैरों में बदबू काफी ज्यादा आती है।
नमक के पानी में धोएं
- फोटो : Adobestock
नमक के पानी में धोएं
यदि आपके पैरों से काफी ज्यादा बदबू आ रही है तो नमक का पानी इस बदबू को दूर करेगा। इसके लिए सबसे पहले एक बाल्टी में गुनगुना पानी लेकर उसमें नमक घोलें। अब इस पानी में 15–20 मिनट पैरों को भिगोकर रखें। इससे बैक्टीरिया और पसीने की बदबू कम होती है। ये नमक वाला पानी पैरों की थकान को भी दूर करने का काम करेगा।

नीम का तेल आएगा काम
- फोटो : freepik.com
नीम का तेल आएगा काम
नीम के पत्तों और तेल में एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो पैरों से बदबू को भगाने में कारगर रहेंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले पैरों को धोना है और फिर उसपर नीम के तेल अप्लाई करना है। थोड़ी देर इसे ऐसे ही रहने दें और फिर अपने पैरों को धो लें। इससे भी आपको तुरंत बदबू से राहत मिलेगी।

टी ट्री ऑयल भी करेगा मदद
- फोटो : Adobe stock
टी ट्री ऑयल भी करेगा मदद
बाजार में टी ट्री ऑयल भी बड़ी आसानी से मिल जाता है। पैरों की बदबू दूर करने के लिए भी आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे अप्लाई करने के लिए भी आपको पैरों में इस तेल को अप्लाई करना है। इससे भी आपके पैरों की बदबू छूमंतर हो जाएगी।

जूतों में रखें बेकिंग सोडा
- फोटो : Adobe stock
जूतों में रखें बेकिंग सोडा
कई बार ऐसा होता है कि दिक्कत पैरों की नहीं, बल्कि जूतों की होती है। ऐसे में रोजाना रात के समय एक पोटली में बेकिंग सोडा भरकर जूते के बीच में रख दें। इसके अलावा आप जूते पहनने से पहले उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी छिड़क सकते हैं। इससे भी आपको बदबू से राहत मिलेगी।