फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काले पड़ गए हैं होंठ तो घबराएं नहीं, इन घरेलू नुस्खों से हो जाएंगे नर्म और गुलाबी

Thu, 12 Sep 2019 04:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 12 Sep 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
how to get rid of blackness of lips
- फोटो : pixa

कुछ लड़कियों के होंठ समय के साथ काले पड़ जाते हैं। जरूरत से ज्यादा कॉफी, चाय का सेवन करने या फिर स्मोकिंग की आदत की वजह से भी होठों का रंग गाढ़ा होने लगता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से डार्क होते होठों को फिर से नर्म और मुलायम बनाया जा सकता है। आइए जाने क्या है वो घरेलू नुस्खा।


 
how to get rid of blackness of lips
होंठ काला होने के कारण

होंठ के कालेपन के लिए केवल आपकी आदतें ही जिम्मेदार नहीं हैं। कभी-कभी ज्यादा देर तक धूप में रहने से भी होंठ काले हो जाते हैं। अगर किसी की सेहत ठीक नहीं रहती और शरीर में खून की कमी है तो भी होंठ काले पड़ जाते हैं। लेकिन नींबू के इस्तेमाल से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।


 
how to get rid of blackness of lips
कैसे करें इस्तेमाल

शोध में इस बात का पता चला है कि साइट्रिक एसिड से भरपूर छिलकों की मदद से मेलानिन के असर को कम किया जा सकता है। क्योंकि त्वचा के कालेपन के लिए मेलानिन ही जिम्मेदार होता है। हर रात को सोने से पहले नींबू को काटकर उसका रस निचोड़ कर अलग कर दें और उसके बाद छिलके से होंठों पर हल्की मसाज करें। अगली सुबह पानी से धो लें। ये प्रक्रिया लगातार करने से जल्दी ही नतीजे नजर आने लगेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to get rid of blackness of lips
- फोटो : pixa
मलाई और चुकंदर का प्रयोग

एक चम्मच मलाई में एक चम्मच चुकंदर का रस मिलाएं और होंठों पर मसाज करें। दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर धो लें। रात में किया गया ये नुस्खा बहुत असरदार है।


 
विज्ञापन
how to get rid of blackness of lips
एलोवेरा जेल

रात को सोने से पहले होठों पर एलोवेरा जेल लगाएं और सूख जाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को करने के लिए ताजे एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed