फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Tips: चेहरे पर चाहिए परफेक्ट मेकअप तो जानें कैसे चुनें सही फाउंडेशन

Sun, 09 Jan 2022 05:45 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 09 Jan 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
how to find perfect shade foundation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मेकअप करने के लिए सबसे जरूरी होता चेहरे का बेस। जिसका सही कॉम्पलेक्शन ही खूबसूरत दिखाने में मदद करता है। बाजार में फाउंडेशन के बहुत सारे शेड आते हैं। जो हर तरह की त्वचा के रंग से मेल खाते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि कौन से रंग का फाउंडेशन आपकी त्वचा से मेल खाता है। क्योंकि ज्यादा हल्के रंग के फाउंडेशन जहां त्वचा पर केक की तरह लगे हुए दिखते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ गहरे रंग का फाउंडेशन आपकी स्किन को सांवला दिखा सकता है। ऐसे में जरूरी है ये जानना कि फाउंडेशन का सही रंग अपनी त्वचा से मेल खाता हुआ कैसे करें। तो चलिए जानें आगे की स्लाइड कैसे चुने सही फाउंडेशन। 

how to find perfect shade foundation
makeup - फोटो : Istock
सांवली रंग के लिए फाउंडेशन

अगर आप डस्की स्किन टोन की मालकिन हैं तो हल्के रंग के फाउंडेशन का चुनाव गलती से भी ना करें। ये आपको बेहद भद्दा दिखा सकता है। इस तरह की स्किन के लिए ब्राउन शेड लिए फाउंडेशन का ही चुनाव करें। 

how to find perfect shade foundation
makeup - फोटो : Istock

वहीं अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इस पर लिक्विड बेस फाउंडेशन ही इस्तेमाल में लाएं। क्योंकि इस तरह के फाउंडेशन काफी हल्के होते हैं और त्वचा में आसानी से पहुंच जाते हैं। जिससे कि फाउंडेशन त्वचा में रमे हुए ही नजर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to find perfect shade foundation
makeup - फोटो : pixabay
गहरी रंग के लिए

अगर आपका कॉम्र्पलेक्शन काफी डार्क है तो ऐसी महिलाओं को हमेशा लिक्विड बेस फाउंडेशन का ब्राउन शेड ही चुनना चाहिए। क्योंकि गहरी रंगत ज्यादातर ऑयली ही होती है। हालांकि स्किन अगर ड्राई है तो क्रीमी फाउंडेशन का चुनाव कर सकती हैं। 

विज्ञापन
how to find perfect shade foundation
makeup - फोटो : istock
गोरी रंगत के लिए सही फाउंडेशन

गोरी रंगत के लिए हमेशा बीज रंग के फाउंडेशन का चुनाव करना चाहिए। वहीं अगर इस फाउंडेशन में पिंक कलर का शेड आता है तो ये और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। फाउंडेशन का शेड अगर समझ में नहीं आ रहा तो सबसे पहले इसे जॉलाइन और गर्दन पर लगाकर ट्राई करें। अगर ये त्वचा से मेल खाता है तो बेशक आप उस रंग के फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed