फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips: हल्दी से तैयार करें टोनर से लेकर स्क्रब, चेहरे पर मिलेगा गोल्डन ग्लो

Fri, 07 Jan 2022 06:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 07 Jan 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
instant golden glow at home with turmeric
turmeric - फोटो : iStock

चेहरे पर निखार चाहिए तो हल्दी का इस्तेमाल करें। अगर पार्लर जाने का मन नही है तो घर में हल्दी की मदद से फेस पैक से लेकर स्क्रब तैयार किया जा सकता है। जिसकी मदद से चेहरे पर गोल्डन ग्लो मिल जाएगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार करे हल्दी से टोनर और स्क्रब।

instant golden glow at home with turmeric
Beauty Tips - फोटो : Istock

हल्दी की मदद से स्क्रब बनाने के लिए जरूरत होगी चीनी दो कप, हल्दी का पाउडर एक चम्मच, जैतून का तेल चार बड़े चम्मच और जिंजर एसेंसियल ऑयल एक चम्मच। किसी जार में चीनी और हल्दी लेकर मिला लें। अब इसमे जैतून का तेल साथ में जिंजर एसेंसियल ऑयल मिला कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 

instant golden glow at home with turmeric
beauty - फोटो : social media

जब भी इसे चेहरे पर इस्तेमाल करना हो तो चेहरे को पानी से धोकर गीला कर लें। उसके बाद इस मिश्रण को लेकर हल्के हाथों से मसाज करें। दस मिनट तक मसाज करने के बाद चेहरे को धो लें। हल्दी के स्क्रब से गोल्डन ग्लो मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
instant golden glow at home with turmeric
beauty - फोटो : social media

वहीं टोनर बनाना भी हल्दी की मदद से आसान है। इसे बनाने के लिए बस जरूरत होगी बारीक पिसी हल्दी पाउडर की। साथ में दो बड़े चम्मच विच हेजल और एक कप पानी। किसी बाउल में विच हेजल और हल्दी पाउडर को मिलाकर तीस सेकेंड के लिए माइक्रोवेव में गर्म कर लें। किसी स्प्रे बोतल में भरकर पानी डालें। अच्छी तरह से इसे हिलाकर मिला लें। जब जरूरत हो बस इसे स्प्रे कर चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। 

विज्ञापन
instant golden glow at home with turmeric
turmeric - फोटो : Pixabay

इस टोनर की मदद से चेहरा ना केवल साफ हो जाएगा। बल्कि चेहरे पर कील-मुंहासे भी कम निकलेंगे। बस हल्दी वाले टोनर से चेहरा साफ करने के वाद स्क्रब करें और फिर हल्दी और दही मिलाकर फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इन तीन स्टेप के बाद घर पर ही गोल्डन ग्लो आसानी से मिल जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed