फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Skincare Tips: गर्मी के मौसम में भी हाथ हो रहे हैं रूखे तो इस्तेमाल करें ये पांच चीजें

Tue, 22 Apr 2025 10:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 22 Apr 2025 10:01 AM IST
सार

यदि गर्मी के मौसम में भी आपके हाथ रूखे हो रहे हैं तो कुछ चीजों का इस्तेमाल करें, ताकि आपके हाथ भी मक्खन से मुलायम हो जाएं। 

विज्ञापन
Summer Skincare Tips Use These Five Remedies For Soft And Hydrated Skin Hand  Care Tips in Hindi
गर्मी के मौसम में भी हाथ हो रहे हैं रूखे तो इस्तेमाल करें ये पांच चीजें - फोटो : Adobe stock

Summer Skin Care Tips: गर्मियों से मौसम में तेज धूप और गर्मी से हर कोई परेशान है। अक्सर लोगों को लगता है कि गर्मी के मौसम में तो पसीना आता है तो त्वचा के रूखे होने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। लेकिन ऐसा नहीं है। इस मौसम में पसीने और धूप की वजह से त्वचा की प्राकृतिक नमी अपने आप ही खोने लगती है। जिस कारण स्किन रूखी होने लगती है।



अपने चेहरे का रूखापन तो लोग दूर कर लेते हैं, पर क्या आपने कभी हातों के रूखेपन को दूर करने के लिए कुछ किया है ? यदि नहीं तो हम आपको यहां कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके हाथों का रूखापन अपने आप ही दूर हो जाएगा।   

Summer Skincare Tips Use These Five Remedies For Soft And Hydrated Skin Hand  Care Tips in Hindi
दूध और शहद - फोटो : Adobe stock
दूध और शहद

यदि आपके हाथ रूखे हो रहे हैं तो आप इस मिश्रण के इस्तेमाल से राहत पा सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच दूध में थोड़ा सा शहद मिक्स करें। अब इसे उंगलियों से लेकर पूरे हाथ पर लगाएं। 15 मिनट इस मिश्रण को ऐसे ही लगा रहने दें और फिर हाथों को धो लें। शहद आपके हाथों को नमी प्रदान करेगा तो वहीं दूध की वजह से स्किन साफ हो जाएगी। इस पैक का इस्तेमाल आप हर रोज कर सकते हैं। 
 
Summer Skincare Tips Use These Five Remedies For Soft And Hydrated Skin Hand  Care Tips in Hindi
एलोवेरा - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा

यदि आपके पास एलोवेरा जेल उपलब्ध है तो उसका इस्तेमाल आप हाथों को मुलायम बनाने में कर सकते हैं। इसके लिए हर रोज ताजा एलोवेरा जेल को अपने हाथों पर अच्छी तरह से लगाएं। अगर आपको कोई परेशानी नहीं है तो इसे रातभर लगा रने दे सकते हैं। यदि ज्यादा चिपचिप लग रहा है तो 20 मिनट के बाद अपने हाथों को धो सकते हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Skincare Tips Use These Five Remedies For Soft And Hydrated Skin Hand  Care Tips in Hindi
नारियल का तेल - फोटो : Adobe stock
नारियल का तेल

हर घर में नारियल का तेल तो उपलब्ध होता ही है। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से भी राहत पा सकते हैं। इसके लिए हर रात सोने से पहले अपने हाथों में नारियल के तेल से मसाज करें। इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड त्वचा की गहराई तक जाकर नमी पहुंचाते हैं, जिसकी वजह से स्किन काफी मुलायम हो जाती है। 

 
विज्ञापन
Summer Skincare Tips Use These Five Remedies For Soft And Hydrated Skin Hand  Care Tips in Hindi
विटामिन E कैप्सूल - फोटो : Adobe stock
विटामिन E कैप्सूल

इसका इस्तेमाल आपको पैच टेस्ट के बाद ही करना है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर हाथों में ले लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से अपने हाथों पर लगाएं। इससे आपको अपने हाथों पर मसाज करनी है। ये त्वचा को रिपेयर करने में मदद करता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed