फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanning: डीटैन कराने पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी, घऱ में रखी इन चीजों करें इस्तेमाल

Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
how to detan skin at home with natural ingredients
sun tan

गर्मी के बाद बारिश होने से भले ही तेज धूप और गर्म हवाओं से राहत मिल जाए। लेकिन त्वचा को कुछ खास फायदा नहीं होता। चिपचिपी गर्मी जहां फंगल इंफेक्शन का कारण बन जाती है। वहीं सूर्य की किरणें मानसून में भी त्वचा को प्रभावित करती हैं। जिससे टैनिंग हो जाना आम बात है। ऐसे में जरूरी है कि त्वचा की देखभाल के लिए वहीं सारे नुस्खे अपनाएं जाएं। 

how to detan skin at home with natural ingredients
sun tan

मौसम गर्मी या फिर बारिश का हो, सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी होता है। इसके बिना त्वचा को नुकसान हो सकता है। वहीं अगर लगातार बाहर रहने से त्वचा पर टैनिंग हो गई है। तो पार्लर में जाकर महंगे केमिकल वाले डीटैन को इस्तेमाल करने की बजाय घर में रखें इन चीजों को चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिनों में त्वचा पर असर नजर आने लगेगा। तो चलिए जानें कौन से हैं वो नेचुरल डीटैन। जो आपको पार्लर जाने से रोक सकते हैं। 

how to detan skin at home with natural ingredients
आलू - फोटो : Istock
कच्चा आलू

कच्चे आलू को त्वचा पर लगाने से चमक आती है। क्योंकि आलू के रस में विटामिन सी होता है। जो त्वचा के लिए बेहद जरूरी है। अगर डीटैन के रूप में आलू का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इसे लगाने के लिए सबसे पहले आलू के रस को निकाल लें। आलू के रस को कद्दूकस कर निचोड़ लें। इससे आपको कच्चे आलू का रस मिल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to detan skin at home with natural ingredients
आलू - फोटो : पिक्साबे

अब एक चम्मच आलू के रस में एक चम्मच गुलाब जल का मिला लें। साथ में एलोवेरा को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। रात को सोने से पहले इसको चेहरे पर लगाकर सो जाएं। सुबह उठकर चेहरे को पानी से धो लें। अगर कुछ दिन रोजाना आप इसे चेहरे पर लगाएंगी। तो ना केवल चेहरे पर से धूप के कारण आ गया सांवलापन चला जाएगा। बल्कि दाग-धब्बे भी मिटना शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन
how to detan skin at home with natural ingredients
lemon - फोटो : Pixabay
नींबू और दूध

नींबू त्वचा की रंगत को हल्का करता है लेकिन अगर आप सीधे इसे त्वचा पर लगाएंगी तो इससे त्वचा काली पड़ जाएगी। इसलिए नींबू के रस टैनिंग हटाने के लिए दूध में मिलाकर लगाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed