फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips: धूल की वजह से डल हो गया है चेहरा तो बाहर से आकर करें ये काम, चेहरे को मिलेगी राहत

Sun, 01 Jun 2025 09:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 01 Jun 2025 09:34 AM IST
सार

Beauty Tips: यदि आपका चेहरा भी धूलभरी आंधी की वजह से डल होता जा रहा है, तो कुछ टिप्स फॉलो करके अपने चेहरे को चमकाएं। 

विज्ञापन
how to clean face after dirty storm in hindi chehre ko saaf karne ke liye kya karein
धूल की वजह से डल हो गया है चेहरा तो बाहर से आकर करें ये काम - फोटो : Adobe stock
Beauty Tips: अब जब तेज धूल भरी आंधी चलने लगी है तो लोगों के लिए घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल होता जा रहा है। घर से बाहर निकलने पर उनकी स्किन पर गंदगी जमा हो जाती है, जिस कारण कई परेशानियां जन्म लेने लगती हैं। इस जमा गंदगी से सबसे ज्यादा तो मुंहासों की दिक्कत होती है।


ऐसे में हम आपको बताएंगे कि धूल भरी आंधी के बीच अपने चेहरे का ध्यान कैसे रखें। यदि आप सही तरह से चेहरे का ध्यान रखेंगे तो तमाम परेशानियों से दूर रह सकते हैं। तो आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर चेहरे का ध्यान कैसे रखना है ? 
how to clean face after dirty storm in hindi chehre ko saaf karne ke liye kya karein
बाहर से आकर करें चेहरा साफ - फोटो : Adobe stock
बाहर से आकर करें चेहरा साफ

यदि आंधी के मौसम में आप कहीं बाहर हैं, तो घर पहुंचते ही सबसे पहले अपने चेहरे को साफ करें। इसके लिए पहले पानी से अपना चेहरा पोंछे। इसके बाद क्लींजिंग मिल्क को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर उसे कॉटन पैड से पोंछें। इसके बाद किसी माइल्ड फेसवॉश से अपना चेहरा साफ कर लें। इससे आपका चेहरा पूरी तरह साफ हो जाएगा।

 
how to clean face after dirty storm in hindi chehre ko saaf karne ke liye kya karein
अब करें टोनिंग - फोटो : Adobe stock
अब करें टोनिंग 

चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद उसपर टोनर का इस्तेमाल अवश्य करें। ऐसा करने से आपका चेहरा हाइड्रेट रहेगा। इसके लिए आपको सिर्फ किसी अच्छे टोनर का इस्तेमाल करना है। गर्मी का मौसम चल रहा है, इसलिए ऐसे टोनर का इस्तेमाल करें, जिसमें गुलाब जल, एलोवेरा और खीरे के तत्व हों। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to clean face after dirty storm in hindi chehre ko saaf karne ke liye kya karein
मॉइस्चराइजर भी है जरूरी - फोटो : Adobe stock
मॉइस्चराइजर भी है जरूरी

टोनर लगाने के बाद अपनी स्किन पर अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर लगा लें, ताकि आपका चेहरा ड्राई न होने पाए। बाहर की धूल से स्किन ड्राई हो जाती है, उसे रिपेयर करने के लिए हाइड्रेशन काफी जरूरी है। 

 
विज्ञापन
how to clean face after dirty storm in hindi chehre ko saaf karne ke liye kya karein
स्क्रब करें - फोटो : Adobe stock
स्क्रब करें

धूल और आंधी का मौसम चल रहा है, तो हफ्ते में कम से कम तीन आप घर पर ही चेहरे पर स्क्रब करें। स्क्रब करने से आपकी त्वचा एक्सफोलिएट होती है। जिससे चेहरे की डीप क्लींजिंग होती है। बाजार में हर स्किन टाइप के स्क्रब आसानी से मिल जाते हैं, जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed