फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: हींग की मदद से पा सकते हैं दमकती हुई त्वचा, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

Mon, 31 Jul 2023 10:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 31 Jul 2023 10:32 AM IST
सार

क्या आप जानते हैं कि हमेशा खाने का स्वाद बढ़ाने वाली हींग से आप दमकती हुई त्वचा पा सकते हैं। 

विज्ञापन
how can i use Asafoetida for skin care in hindi heeng ko chehre par kaise lagaye
heeng - फोटो : istock

Skin Care: भारतीय खानों का स्वाद सबसे ज्यादा मसालों की वजह से ही बढ़ता है। अगर खाने में सही मसाले इस्तेमाल किए जाएं तो ये खाने के स्वाद को ऐसा बना देते हैं कि लोग उंगलियां चाटते रह जाएं। इन्हीं मसालों में हींग शामिल है। हींग का इस्तेमाल करके जब भी दाल या सब्जी में तड़का लगाया जाता है तो ये उसकी खुशबू चारों तरफ उड़ने लगती है। इससे पता लगता है कि खाना कितना स्वादिष्ट बना है। हींग काफी महंगी भी आती है। हींग के सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, त्वचा के लिए भी हींग बहुत काफी फायदेमंद है।



सुनने में ये अजीब लगता है पर थोड़ी सी हींग आपकी त्वचा को चमका सकती है। हींग का इस्तेमाल करके आप बेदाग और निखरी हुई त्वचा पा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको हींग के इस्तेमाल का सही तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इससे चमकती हुई त्वचा पा सकें। 

how can i use Asafoetida for skin care in hindi heeng ko chehre par kaise lagaye
face pack - फोटो : istock

ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आप दमकती हुई त्वचा पाने के लिए हींग का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो एक कटोरी में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लीजिए। इस कटोरी में एक चम्मच शहद, एक चुटकी हींग, एक चम्मच गुलाब जल को अच्छे से मिला लीजिए। इसके बाद आप इस पैक को 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगाएं और सादे पानी से चेहरे को साफ कर ले। इसका इस्तेमाल आप नियमित रूप से कर सकते हैं। 

how can i use Asafoetida for skin care in hindi heeng ko chehre par kaise lagaye
skin care - फोटो : istock

त्वचा पर लाता है ग्लो

अगर इस पैक के फायदे की बात करें तो इस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे के डार्क स्पॉट्स, एक्ने मार्क्स और ऑयली स्किन से छुटकारा मिलता है। इसके इस्तेमाल से स्किन पर ग्लो आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how can i use Asafoetida for skin care in hindi heeng ko chehre par kaise lagaye
itching - फोटो : social media

इंफेक्शन से रखता है दूर

हींग से बना ये फेसपैक लोगों को कई तरीके के स्किन इंफेक्शन से भी बचाता है। ये खुजली को दूर करता है और कॉर्न्स जैसी समस्या से बचाता है। हींग में कूलिंग इफेक्ट होता है, जिससे कई बैक्टिरिया खत्म होते हैं। 

विज्ञापन
how can i use Asafoetida for skin care in hindi heeng ko chehre par kaise lagaye
pimples - फोटो : social media

पिंपल की समस्या होती हैं दूर

हींग से बना ये फेसपैक आपके चेहरे से पिंपल की समस्या को दूर करता है। हींग चेहरे पर इन्फेक्शन पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ती है, जो चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed