महिलाएं ब्यूटी पार्लर में बहुत पैसे खर्च करती हैं। चेहरे की रंगत से लेकर त्वचा की निखार, हाथ पैरों की साॅफ्टनेस के लिए महिलाएं तरह तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट कराती हैं। इन्हीं में से एक वैक्सिंग हैं। दरअसल, त्वचा पर हल्के बाल होने पर अक्सर महिलाएं पार्लर में वैक्स के जरिए उन्हें निकाल देती हैं। जिससे साॅफ्ट और चमकदार स्किन दिखने लगती है। लेकिन हाथ पैरों की वैक्सिंग के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में अक्सर महिलाएं घर पर ही हेयर रिमूव करने के लिए रेजर का इस्तेमाल करती हैं। इससे कम पैसों में हेयर रिमूव हो जाते हैं और वैक्सिंग के दर्द से बच जाती हैं। लेकिन शेव के बाद जलन होने लगती है। ऐसे में अगर आप शेव की जलन से बचना चाहती हैं और कम पैसों में पार्लर जैसा वैक्स चाहती हैं तो घर में ही वैक्स बनाकर तैयार कर सकती हैं। इससे आपको सॉफ्ट स्किन मिलेगी ही, साथ ही ज्यादा शेविंग से होने वाली जलन से भी छुटकारा मिल जाएगा। ऐसे में ये होममेड शुगर वैक्स उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। तो चलिए जानें कैसे घर में बना सकते हैं शुगर वैक्स।
Homemade Wax: घर पर आसानी से बनाएं वैक्स, शेविंग की जलन से भी मिलेगा छुटकारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 23 Jul 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन