Homemade Moisturizer: ज्यादातर लोगों को लगता है कि मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल सिर्फ सर्दी के मौसम में किया जाता है, क्योंकि सर्दियों में त्वचा काफी रूखी हो जाती है। जबकि ऐसा नहीं है। असल में आपको मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल गर्मियों में भी करना चाहिए।
Homemade Moisturizer: गर्मियों में आपकी त्वचा का ग्लो बरकरार रखेंगे ये होममेड मॉइश्चराइजर
अगर आप बाजार में मिलने वाले मॉइश्चराइजर का ज्यादा इस्तेमाल करने से डरते हैं, तो हम आपको घर पर ही इसे बनाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।
अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आपको एलोवेरा और बादाम के तेल से अपने मॉइश्चराइजर को तैयार करना चाहिए। दरअसल, गर्मी के मौसम में ऑयली स्किन वाले लोगों की त्वचा पर काफी पिंपल्स आने लगते हैं। ऐसे में एलोवेरा इस परेशानी को दूर करने में मदद करता है। वहीं बादाम के तेल में मौजूद तत्व त्वचा की नमी को बरकरार रखते हैं।
ऐसे करें तैयार
ऑयली स्किन के लिए मॉइश्चराइजर तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कप में एलोवेरा जेल लें। अब इसमें बराबर मात्रा में ही बादाम का तेल डालें। इन दोनों चीजों को मिक्सी में अच्छी तरह से ब्लेंड करें। अब इसे आप एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रख सकते हैं। बिना डरे इसे होममेड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल हर रोज करें।
ड्राई स्किन वालों के लिए मॉइश्चराइजर बनाने का सामान
अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तब तो आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आपको एलोवेरा, ग्लिसरीन और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। एलोवेरा और ग्लिसरीन त्वचा की नमी बरकरार रखने का काम करते हैं। वहीं गुलाब जल आपकी त्वचा को फ्रेश रखेगा।
ऐसे करें तैयार
इसे बनाने के लिए एक कटोरे में एलोवेरा, ग्लिसरीन और गुलाब जल का रस मिलाएं। ध्यान रखें कि ये चीजें बराबर मात्रा में ही होनी चाहिए। तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक डिब्बे में भर लें। आप हर रोज इसे अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।