फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंखों के आसपास की झुर्रियां बता देती हैं उम्र इसे बढ़ाती हैं ये 5 आदतें, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां?

Tue, 04 Jan 2022 06:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 04 Jan 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
five bad habits cause of fine lines around eyes
आंखों की झुर्रियां - फोटो : Istock

आंखों के आसपास की त्वचा पर जल्दी ही झुर्रियां दिखने लगती हैं। जिसे फाइन लाइंस भी कहते हैं। ये झुर्रियां अधिकतर लोगों की सही उम्र बता देती है। अगर आप चाहती हैं कि चालीस की उम्र में भी लोग उम्र को लेकर दुविधा में रहें तो आंखों के आसपास की त्वचा का खास ख्याल रखें। बहुत सारी महिलाएं अक्सर ही इन पांच तरह की गलतियों को दोहराती हैं। जिससे जल्दी ही चेहरे पर ये फाइन लाइंस नजर आने लगती हैं। तो चलिए जानें वो कौन सी गलतियां हैं जो महिलाओं की आदत में शामिल रहती हैं। 

five bad habits cause of fine lines around eyes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप चालीस की उम्र पार कर चुकी हैं तो अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। बहुत से लोगों को लगता है कि इस क्रीम की क्या जरूरत है। लेकिन अगर आप स्किन को हमेशा जवान रखना चाहती हैं तो आई क्रीम जरूर लगाएं। दरअसल, आंखों के आसपास की त्वचा काफी मुलायम होती है। जो वक्त से पहले नमी खोने लगती है। अंडर आई क्रीम त्वचा पर नमी की परत चढ़ाकर इसे सुरक्षित करने का काम करती है। 

five bad habits cause of fine lines around eyes
scrub
ना करें स्क्रब

चेहरे पर अगर स्क्रब करती हैं तो ध्यान रखें कि इसे आंखों के आसपास के हिस्से पर भूलकर भी ना लगाएं। वहीं मेकअप रिमूवर को भी आंखों के आसपास के एरिया पर कतई ना रगड़े। रगड़कर मेकअप छुटाने से यहां की त्वचा की कैपिलरी टूट जाती है। जिससे वहां की त्वचा ढीली हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
five bad habits cause of fine lines around eyes
eye - फोटो : Pixabay
सही तरीके से करें अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल

बहुत से लोग आई क्रीम तो लगाते हैं लेकिन उनसे लगाने का सही तरीका नहीं जानते। आंखों के आसपास की मुलायम त्वचा के लिए क्रीम को लेकर अंदर की तरफ से बाहर की ओर फैलाएं। वहीं यहां की त्वचा पर ज्यादा क्रीम को रगड़ने से बचें। 

विज्ञापन
five bad habits cause of fine lines around eyes
eyes - फोटो : Pixabay

महिलाएं कई बार पैसे बचाने के चक्कर सस्ते कंसीलर का इस्तेमाल कर लेती हैं। ये कंसीलर आंखों के आसपास की त्वचा पर जाकर जम जाते हैं और त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed