फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Remedy For Dark Elbow: कोहनी का कालापन हफ्तेभर में दूर करेंगे ये नुस्खे

Wed, 28 May 2025 05:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 28 May 2025 05:07 PM IST
सार

Home Remedy For Dark Elbows In Hindi: यदि आप भी कोहनी के कालेपन को घर पर ही दूर करना चाहते हैं, तो एक बार हमारे बताए नुस्खे ट्राई करें। 

विज्ञापन
Home Remedy For Dark Elbows in hindi kohni ka kalapan kaise hatayein
कोहनी का कालापन हफ्तेभर में दूर करेंगे ये नुस्खे - फोटो : Adobe stock
Home Remedy For Dark Elbow In Hindi: हम अपने चेहरे का ध्यान तो खूब अच्छे से रख लेते हैं, लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में अक्सर शरीर के कुछ ऐसे भागों पर ध्यान नहीं दे पाते, जो काफी अहम हैं। हम बात कर रहे हैं कोहनी की, जिसकी वजह से ज्यादातर लोग हाफ स्लीव के कपड़े पहनने से शर्माते हैं।


दरअसल, हम में से हर दूसरा व्यक्ति कोहनी के कालेपन से परेशान है। इसके लिए बाजार में कई क्रीम भी आती हैं, जो ज्यादा कुछ खास असर नहीं दिखा पातीं। इसीलिए हम आपको कुछ आसान नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिसको आजमाकर आप कोहनी के कालेपन को दूर कर सकते हैं। 
Home Remedy For Dark Elbows in hindi kohni ka kalapan kaise hatayein
नींबू और शहद - फोटो : Freeepik.com
नींबू और शहद

घुटने और कोहनी के कालेपन को दूर करने में नींबू आपकी मदद कर सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू में ब्लीचिंग तत्व पाए जाते हैं। तो वहीं शहद स्किन को नमी प्रदान करेगा।
Home Remedy For Dark Elbows in hindi kohni ka kalapan kaise hatayein
नींबू और शहद - फोटो : Adobe stock
इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो एक नींबू को काटकर आधा कर लें और इसे कोहनी पर हल्के हाथ से रगड़ें। नींबू से रगड़ने के बाद थोड़ा सा शहद लेकर इसे अपनी कोहनी पर लगाएं। कम से कम 15 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर सादा पानी से धो लें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Home Remedy For Dark Elbows in hindi kohni ka kalapan kaise hatayein
बेसन और दही - फोटो : Adobe stock
बेसन और दही

इन दोनों चीजों का पेस्ट डेड स्किन के साथ-साथ त्वचा के कालेपन को दूर करने में आपकी मदद करेगा। इसका इस्तेमाल भी काफी आसान होता है।
विज्ञापन
Home Remedy For Dark Elbows in hindi kohni ka kalapan kaise hatayein
बेसन और दही - फोटो : freepik
इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में थोड़ा सा बेसन निकाल लें। इसके बाद इसमें दही डालकर मिक्स करें। ध्यान रखें कि इसके पेस्ट को गाढ़ा ही रहने दें। अब इस पेस्ट को कोहनी पर लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed