फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Rash Home Remedies: तेज धूप से स्किन पर हो रहे हैं रैशेज तो क्या करें ? ये घरेलू नुस्खे आएंगे आपके काम

Mon, 08 Sep 2025 01:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 08 Sep 2025 01:29 PM IST
सार

Sun Rash Home Remedies: अगर तेज चिलचिलाती धूप से आपकी स्किन पर भी रैशेज हो रहे हैं तो हमारे बताए नुस्खे ट्राई करके देख लें।

विज्ञापन
home remedy for control skin rash in summer heat skin ke rashes ko kaise thik kare disprj
तेज धूप से स्किन पर हो रहे हैं रैशेज तो क्या करें ? - फोटो : Freepik
Sun Rash Home Remedies: अगर तेज चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने पर आपकी स्किन पर भी रैशेज, जलन या लाल दाने हो रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। गर्मी के मौसम में यह एक आम समस्या है, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी त्वचा सेंसिटिव होती है। धूप, पसीना और गर्म हवाएं मिलकर स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे खुजली, जलन और इंफ्लेमेशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। 


कई बार यह इतना बढ़ जाता है कि दिनभर बेचैनी बनी रहती है। ऐसे में दवा की बजाय घरेलू उपाय आजमाना न सिर्फ सुरक्षित होता है, बल्कि काफी प्रभावशाली भी साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपके लिए कुछ ऐसे साधारण लेकिन असरदार घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जो स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ रैशेज से राहत दिलाएंगे। 
home remedy for control skin rash in summer heat skin ke rashes ko kaise thik kare disprj
एलोवेरा जेल आएगा काम - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल आएगा काम

यदि आपकी स्किन पर रैशेज और लाल चकत्ते हो रहे हैं तो एलोवेरा जेल इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको ताजा एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी। यदि ताजा एलोवेरा जेल आपके पास नहीं है तो बाजार में मिलने वाला जेल इस्तेमाल करें। इसे दिन में दो से तीन बार रैशेज से प्रभावित त्वचा पर अप्लाई करें। इससे आपको राहत मिलेगी। 

 
home remedy for control skin rash in summer heat skin ke rashes ko kaise thik kare disprj
चंदन का पेस्ट करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
चंदन का पेस्ट करें इस्तेमाल

यदि आपके पास चंदन उपलब्ध है तो आप इसके इस्तेमाल से भी स्किन रैश से राहत पा सकते हैं। इसके लिए बस पहले पेस्ट को सही से तैयार करें। पेस्ट तैयार करने के लिए चंदन पाउडर में गुलाब जल डालें और इसका पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अपनी स्किन पर अप्लाई करें। ताकि आपको इस दिक्कत से राहत मिल सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
home remedy for control skin rash in summer heat skin ke rashes ko kaise thik kare disprj
दही लगा सकते हैं - फोटो : freepik
दही लगा सकते हैं

अगर आपके पास दही उपलब्ध है, तो आप इसका इस्तेमाल भी बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस ताजा दही लेना है। इसमें मौजूद तत्व आपकी स्किन को काफी हदतक जलन और खुजली से राहत दिलाएंगे, जो रैश की वजह से होती है। दही लगाने के बाद तुरंत धूप में गलती से भी न निकलें, क्योंकि ये भी आपको परेशान कर सकता है। 

 
विज्ञापन
home remedy for control skin rash in summer heat skin ke rashes ko kaise thik kare disprj
खीरा रगड़ें - फोटो : Freepik
खीरा रगड़ें

इस मौसम में खीरा मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर आपको ये मिल रहा है, तो इसका इस्तेमाल ही स्किन पर करें। इसके लिए खीरे के स्लाइस को रैशेज से प्रभावित स्किन पर लगाएं। इसको रगड़ने से आपको राहत मिलेगी और स्किन की जलन दूर होगी। खास बात ये है कि इससे किसी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा नहीं है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed