फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Get Rid Of Dark Elbow: कोहनी का कालापन हटाना इतना आसान? जानिए वो नुस्खा जो हो रहा वायरल

Sun, 22 Jun 2025 01:59 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 22 Jun 2025 01:59 PM IST
सार

Home Remedies to Get Rid Of Dark Elbows: काली कोहनी से ज्यादातर लोग परेशान होते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जो आप आसानी से आजमा सकते हैं। 

विज्ञापन
home Remedies to Get Rid Of Dark Elbows in hindi kohni ka kalapan kaise hataye
कोहनी का कालापन हटाना इतना आसान? - फोटो : Adobe stock
Home Remedies to Get Rid Of Dark Elbows : आज के समय में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी अपनी त्वचा का खास ध्यान रखते हैं। इसके लिए वो महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करते हैं। पर, कई बार हम चेहरे, हाथ और पैर का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन कोहनी को नजर अंदाज कर देते हैं। इसी वजह से कोहनी का कालापन बढ़ता जाता है।

 

यदि आप भी काली कोहनी की वजह से शर्मिंदा रहते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर ही कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर अपनी कोहनी का कालापन दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। तो बस आइए देर न करते हुए आपको इन नुस्खों के बारे में बताते हैं। 

home Remedies to Get Rid Of Dark Elbows in hindi kohni ka kalapan kaise hataye
जादुई नुस्खा आजमाने का जरूरी सामान - फोटो : Freeepik.com
जादुई नुस्खा आजमाने का जरूरी सामान

जो नुस्खा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, उसमें तीन चीज़ों का इस्तेमाल होता है – नींबू, शहद और बेकिंग सोडा। ये सभी सामग्रियां आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करके नमी प्रदान करती हैं और रंगत निखारती हैं। 

 
home Remedies to Get Rid Of Dark Elbows in hindi kohni ka kalapan kaise hataye
मास्क बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
मास्क बनाने की विधि

तीनों चीजों को जमा करने के बाद कोहनी के लिए मास्क तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद इसका पेस्ट तैयार हो जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
home Remedies to Get Rid Of Dark Elbows in hindi kohni ka kalapan kaise hataye
ये है इस्तेमाल का तरीका - फोटो : फ्रीपिक
ये है इस्तेमाल का तरीका

अब बारी आती है इस मास्क को कोहनी पर इस्तेमाल करने की तो सबसे पहले कोहनी को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। इसके बाद तैयार पेस्ट को कोहनी पर अप्लाई करें।
विज्ञापन
home Remedies to Get Rid Of Dark Elbows in hindi kohni ka kalapan kaise hataye
ये है इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
अब आधे कटे नींबू को लें और उसमें तैयार मिश्रण को लगाकर कोहनियों पर 2–3 मिनट तक धीरे-धीरे गोलाई में रगड़ें। इससे मृत त्वचा हटेगी और नींबू का रस त्वचा को ब्लीच करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed