फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Remedies For Scars: जिद्दी मुहांसों और फुंसी के दाग होंगे चुटकियों में गायब! आजमाकर देख लें ये नुस्खे

Sun, 24 Aug 2025 09:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 24 Aug 2025 09:42 AM IST
सार

Home Remedies for Pimples and Acne Scars: यदि आपके चेहरे पर भी मुंहासे और फुंसी के दाग हैं, जो जाने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो हमारा बताया नुस्खा आजमाकर देख लें। 

विज्ञापन
Home Remedies for Pimples and Acne Scars Effective Skincare Tips for Clear Skin
जिद्दी मुहांसों और फुंसी के दाग हटाएं इन असरदार घरेलू स्किन केयर टिप्स से - फोटो : Adobe stock
loader

Home Remedies for Pimples and Acne Scars: हर किसी की खूबसूरती में सबसे ज्यादा असर डालने वाला हिस्सा होती है हमारी साफ और निखरी त्वचा लेकिन जब चेहरे पर मुहांसे या फुंसी के दाग-धब्बे उभर आते हैं, तो न केवल हमारी स्किन की सुंदरता फीकी पड़ जाती है, बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है।

बाजार में मिलने वाली महंगी क्रीम्स और ट्रीटमेंट्स से तुरंत फायदा तो हो सकता है, लेकिन लंबे समय तक इनका असर नहीं टिकता और कई बार साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन जिद्दी दागों से परेशान हैं और नेचुरल तरीके से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार घरेलू स्किन केयर टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी केमिकल के अपनी त्वचा को फिर से साफ, चमकदार और बेदाग बना सकते हैं।

Home Remedies for Pimples and Acne Scars Effective Skincare Tips for Clear Skin
नीम और हल्दी का पेस्ट - फोटो : freepik.com
नीम और हल्दी का पेस्ट

य़दि आपके घर के पास नीम का पेड़ लगा है तो ये नुस्खा आपके काम का है। इसके लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को धोकर पीस लें और उसका पेस्ट बना लें। अब इसमें चुटकीभर हल्दी डालकर मिक्स करें। इसे चेहरे पर वहां लगाएं जहां दाग हों। तकरीबन 20 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें। 

 
Home Remedies for Pimples and Acne Scars Effective Skincare Tips for Clear Skin
एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल

कोशिश करें कि जो एलोवेरा जेल आप चेहरे पर इस्तेमाल कर रहे हैं वो फ्रेश हो, क्योंकि बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल में अक्सर मिलावट पायी जाती है। इसलिए ताजा एलोवेरा जेल इस्तेमाल करें, ताकि ये ज्यादा असरदार रहे। इसके लिए चेहरे को धोने के बाद हर दिन दिन में दो बार एलोवेरा जेल इस्तेमाल करें। कुछ ही दिन में  आपको इसका असर दिख जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Home Remedies for Pimples and Acne Scars Effective Skincare Tips for Clear Skin
शहद और दालचीनी - फोटो : इंस्टाग्राम
 शहद और दालचीनी

ये दोनों चीजें आपको आपकी रसोई में बड़ी ही आसानी से मिल जाएंगी। इसके लिए 1 चम्मच शहद में आधा चम्मच दालचीनी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद धो लें। ये मास्क भी आपके चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में काफी कारगर है। ये मास्क बैक्टीरिया को मारता है और स्किन को क्लियर करता है।

 
विज्ञापन
Home Remedies for Pimples and Acne Scars Effective Skincare Tips for Clear Skin
टमाटर का रस - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
टमाटर का रस

टमाटर आज-कल आ भी काफी सस्ते रहे हैं। ऐसे में इसकी मदद से भी आप चेहरे के दाग-धब्बों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए टमाटर का रस निकालकर कॉटन की मदद से दागों पर लगाएं। आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें। आप इस नुस्खे को हर दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी स्किन टोन को भी निखारने का काम करता है।  

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed