{"_id":"5bc87172bdec22699d5ac471","slug":"home-made-anti-aging-face-masks-you-must-try-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुढ़ापा खत्म कर देगा चावल का पानी, इस्तेमाल करने का तरीका जान लें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
बुढ़ापा खत्म कर देगा चावल का पानी, इस्तेमाल करने का तरीका जान लें
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Oct 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
wrinkles
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती उम्र के साथ स्किन ढलने लगती है। उम्र के बढ़ने से पड़ने वाले प्रभाव हमारी त्वचा पर साफ नज़र आने लगते है। इससे बचने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। पार्लर में पैसे फूंकते हैं, बाजार में मौजूद महंगी-महंगी क्रीम खरीदते हैं। इसके अलावा कई लोग तो तरह-तरह की ट्रीटमेंट का सहारा भी लेते हैं। लेकिन आज हम आपको बढ़ती उम्र के प्रभावों से बचने के कुछ घरेलू ब्यूटी टिप्स देने वाले हैं।
rice water
राइस वाटर फेस मास्क
चावल के पानी में प्रोटीन, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल कर आप त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं। यह मास्क आपकी स्किन को टाइट करने में मदद करता है।
इसके लिए आप एक गिलास चावल का पानी ले और उसमें एक पेपर टावल को 10 मिनट के लिए भिगो दें। अब इस टावल को निकाल अपने चेहरे पर फेस मास्क की तरह 15-30 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद इसे हटाकर अपना चेहरा नार्मल पानी से धो लें। आप इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं।

banana
बनाना फेस मास्क
केले में विटामिन ए और ई होता है जो त्वचा में नमी बनाए रखता है। साथ ही यह आपकी त्वचा में चमक और निखार लाता है।
इस मास्क को बनाने के लिए आपको एक केला और एक चम्मच गुलाब जल चाहिए। मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले केले का गूदा तैयार करें अब इसमें गुलाब जल को मिला लें। आपका मास्क तैयार है। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर 15-30 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा साफ कर लें।

coffee
कॉफी फेस मास्क
यह मास्क आपकी स्किन को तरोताजा कर आपके चेहरे की डलनेस को दूर करने में मदद करता है। यह मास्क डेड स्किन को दूर कर आपकी त्वचा को निखारता है।
इसके मास्क को तैयार करने के लिए आपको 1 चम्मच कॉफी, 1 चम्मच कोकोआ और 1 चम्मच नारियल के तेल की जरूरत होगी। सबसे पहले एक बॉउल में कॉफी और कोकोआ को मिक्स करें। अब इसमें नारियल का तेल मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को अपने चेहरे पर 15-30 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद हल्के हाथ से उतारते हुए अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप इस मास्क को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

turmeric
हल्दी फेस मास्क
खाने को अच्छा रंग और स्वाद देने के साथ साथ हल्दी हमारी स्किन की रंगत सुधार इसे बेहतरीन बना देती है। यह मृत कोशिकाओं को दूर कर दमकती स्किन देती है।
इस मास्क को तैयार करने के लिए 1 चम्मच कस्तूरी हल्दी और 3 चम्मच गुलाब जल लें। हल्दी में गुलाब जल को मिलाकर गाढा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से धो लें।