{"_id":"5bc97526bdec22693b0231c7","slug":"acids-in-skin-care-products-you-need-to-know-about","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए खतरनाक नहीं जरूरी होते हैं ये एसिड, आपको पता है क्या","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए खतरनाक नहीं जरूरी होते हैं ये एसिड, आपको पता है क्या
Sat, 20 Oct 2018 07:02 PM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Oct 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
cosmetics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेहरे को निखारने और बेहतर बनाने के लिए आप क्या-क्या नहीं करतीं। महंगे ब्यूटी उत्पाद खरीदती हैं, लेकिन क्या उन उत्पादों में जरूरी वसा अम्ल की जांच करती हैं। कुछ ऐसे वसा अम्ल हैं, जो आपकी त्वचा के लिए बहुत जरूरी हैं।
हर कोई एक बेहतर त्वचा चाहता है। जाहिर है इसके लिए कई प्रकार के महंगे उत्पाद भी खरीदती होंगी। लेकिन क्या कभी उत्पाद में एसिड की जांच करती हैं। कुछ एसिड ऐसे हैं, जो अापकी त्वचा को निखारने का काम करते हैं। यह आपकी त्वचा को प्राकृतिक सुंदरता देने का काम भी करते हैं। कुदरती रंगत को निखारने के लिए सौंदर्य उत्पादों में ये वसा अम्ल (एसिड) बहुत जरूरी हैं। ओशिया हर्बल्स के डायरेक्टर व ब्यूटी एक्सपर्ट दिलीप कुंडलिया कहते हैं कि अपनी त्वचा पर किसी भी प्रकार के उत्पाद इस्तेमाल करने से पहले बहुत जरूरी है कि आप अपनी त्वचा के प्रकार की पहचान करें।
इसके बाद ही त्वचा के लिए सही उत्पाद चुनें जिनमें प्रयुक्त सामग्री हो। आजकल लोग अपनी त्वचा के प्रकार को नजरअंदाज कर, केवल बड़े-बड़े ब्रांडों के पीछे भाग रहे हैं, जिस कारण त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए अपनी त्वचा के अनुसार उत्पाद चुनें और उनमें मौजूद कुछ जरूरी एसिड की उपस्थिति को निश्चित करें।
2 of 6
eye make up
ग्लाइकोलिक एसिड
ग्लाइकोलिक एसिड प्राकृतिक रूप से गन्ने व अंगूर में पाया जाता है। इसका प्रयोग त्वचा के उपचार जैसे कील-मुंहासे, केमिकल पीलिंग व बढ़ती उम्र के निशानों को भी कम करने में मदद करता है। ग्लाइकोलिक एसिड की कुछ मात्रा क्रीम व लोशन में मौजूद होती है, जो त्वचा के उपचार के लिए प्रयोग की जाती है। इस तरह के लोशन का प्रयोग चेहरे को साफ रखने के लिए किया जाता है। इसे चेहरे पर लगाने के बाद साफ पानी से धो लेना चाहिए। यह मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा के रोम छिद्रों को खोलता है, जिससे त्वचा फिर से निखरने लगती है।
3 of 6
make up base
सैलिसिलिक एसिड
कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में सैलिसिलिक एसिड पाया जाता है। आप कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीद रही हैं, तो इस बात की जांच कर लें कि इसमें सैलिसिलिक एसिड की मात्रा 0.5 से 2 प्रतिशत के बीच ही होनी चाहिए। इससे आपकी त्वचा को बहुत फायदा मिलेगा। सैलिसिलिक एसिड से त्वचा की मृत कोशिकाएं निकलती हैं। अक्सर जब त्वचा पर तेल जमा होता है, तो वह आपकी त्वचा को बेजान बना देता है। सैलिसिलिक एसिड त्वचा में जाकर अतिरिक्त ऑयल प्रोडक्शन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
make up
हायलूरॉनिक एसिड
त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए आप हायलूरॉनिक एसिड युक्त सीरम का प्रयोग कर सकती हैं। अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो हायलूरॉनिक एसिड आपके लिए काफी फायदेमंद है। क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से आपकी त्वचा को नम रखता है। 40 की उम्र तक त्वचा का 50 फीसदी हायलूरॉनिक एसिड खत्म हो जाता है। ऐसे में हायलूरॉनिक एसिड इंग्रीडिएंट्स वाले उत्पाद त्वचा की नमी को बढ़ाकर बढ़ती उम्र की समस्या को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
cosmetics
लैक्टिक एसिड
शरीर को पोषण देने के लिए लैक्टिक एसिड बहुत जरूरी है, लेकिन स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी इसका इस्तेमाल होता है। यह त्वचा की कोशिकाओं को हाइड्रेट रखता है। त्वचा को निखारने, कसने और ऑयल कंट्रोल करने के लिए भी लैक्टिक एसिड उपयोगी साबित होता है। डेयरी प्रोडेक्ट्स जैसे कि चीज, योगर्ट, दही में लेक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आप इन्हें अपने रोजाना के खाने में शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा जैतून के अचार, प्याज, नींबू और सेब में भी लैक्टिक एसिड पाया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।