फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2024: होली के दिन लड़कों को भी रखना चाहिए स्किन का ध्यान, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये तरीके

Sun, 24 Mar 2024 08:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 24 Mar 2024 08:46 AM IST
सार

महिलाओं की तरह ही पुरुषों को भी होली खेलने से पहले अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए। 

विज्ञापन
Holi 2024 holi skin care and hair care tips for men in hindi
होली 2024 - फोटो : pexel

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे होली का त्योहार पसंद न हो। इस त्योहार में लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के गले लगते हैं, और होली की बधाई देते हैं। आज भी बहुत सी जगहों पर पक्के रंग से होली खेली जाती है।



लड़कियां और महिलाएं तो घर पर रहकर होली खेलती हैं, लेकिन पुरुष और लड़के हमेशा अपने दोस्तों के साथ मिलकर होली खेलने के लिए घर से बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में रंग खेलते वक्त उनका अपनी त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

ज्यादातर लड़कों को तो ये पता ही नहीं होता कि आखिर वो किस तरह से होली के रंगों से अपनी त्वचा का बचाव कर सकते हैं। अगर आप रंग खेलने से पहले ही कुछ टिप्स अपनाकर अपनी त्वचा को इसके लिए तैयार कर लेंगे तो आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। तो चलिए इन तरीकों के बारे में आपको बताते हैं। 

Holi 2024 holi skin care and hair care tips for men in hindi
होली के दिन लड़कों को भी रखना चाहिए स्किन का ध्यान - फोटो : istock


त्वचा पर लगाएं नारियल का तेल

होली में घर के बाहर निकलने से पहले अपने शरीर पर नारियल का तेल जरूर लगाएं। इससे आपकी त्वचा में नमी बरकरार रहेगी और स्किन पर रंग ज्यादा नहीं चढ़ेगा। अगर आपकी त्वचा ड्राई होगी, तो रंग का हानिकारक प्रभाव त्वचा पर पड़ सकता है। ऐसे में अपने पूरे शरीर पर नारियल का तेल लगाएं। 

Holi 2024 holi skin care and hair care tips for men in hindi
होली के दिन लड़कों को भी रखना चाहिए स्किन का ध्यान - फोटो : istock


सनस्क्रीन है जरूरी

घर के बाहर होली खेलने जा रहे हैं, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो धूप में होली खेलने से आपकी त्वचा काली पड़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2024 holi skin care and hair care tips for men in hindi
होली के दिन लड़कों को भी रखना चाहिए स्किन का ध्यान - फोटो : instagram


बालों और दाढ़ी की मालिश जरूरी

होली खेलने से पहले अपने बालों और दाढ़ी में सही तेल मालिश जरूर करें। ऐसा करने से रंग आपके बालों और दाढ़ी पर चढ़ेगा नही। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो बालों और दाढ़ी में इंफेक्शन का खतरा रहेगा। 

विज्ञापन
Holi 2024 holi skin care and hair care tips for men in hindi
होली के दिन लड़कों को भी रखना चाहिए स्किन का ध्यान


त्वचा को रगड़ें नहीं

रंग खेलने के बाद कभी भी त्वचा को रगड़ें नहीं। ऐसा करने से आपकी त्वचा पर रेशैज हो सकते हैं। इसके साथ ही तेज रगड़ने की वजह से त्वचा पर जलन की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed