फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुंदर दिखना है तो केवल घरेलू पैक से नहीं चलेगा काम, इन हेल्दी चीजों को करें डाइट में शामिल

Mon, 18 May 2020 09:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 18 May 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
healthy and glowing skin must include these superfood in your diet
- फोटो : social media

त्वचा की सुंदरता को निखारने और बढ़ाने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट आते हैं। जिनकी मदद से बाहरी त्वचा को तो निखारा जा सकता है। लेकिन अगर शरीर अंदर से स्वस्थ नहीं है तो चेहरे पर ग्लो नहीं दिखेगा। हर महंगी क्रीम बेअसर ही होगी। अगर चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए तो अपने खाने में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इनका रोजाना सेवन त्वचा को अंदर से निखारेगा और आप हमेशा दमकती हुई नजर आएंगी। आगे की स्लाइड में जानिए क्या खाएं जो त्वचा को निखारेगी।


 
healthy and glowing skin must include these superfood in your diet
- फोटो : pixabay

चेहरे पर दिखने वाली असमय झुर्रियां त्वचा में एंटी ऑक्सीडेंट की कमी के कारण होती हैं। एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार, फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं। झुर्रियों से बचने के लिए ब्लैक बेरी, स्ट्रॉबेरी का सेवन करें। अनाज, दालों, ताजे और कच्चे फलों, हरी पत्तेदार सब्जियों, मांस और मछली को भोजन में शामिल करें।





 
healthy and glowing skin must include these superfood in your diet
- फोटो : Social media

चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए पानी से बेहतर कुछ भी नहीं। यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। भरपूर पानी पीने से त्वचा में चमक और कसावट आती है। चेहरा खिला व चमकता हुआ दिखे, इसके लिए जरूरी है कि भरपूर मात्रा में पानी पिएं। भरपूर पानी पीने से क्षतिग्रस्त हो चुकी कोशिकाओं को लाभ होता है, जो झुर्रियां रोकने में मददगार है। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन
healthy and glowing skin must include these superfood in your diet
- फोटो : social media

हमारी त्वचा के लिए विटामिन सी तत्व सबसे जरूरी होता है। अगर इस तत्व की कमी हो जाए, तो त्वचा रूखी व चमकहीन हो जाती है। विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आहार में नींबू, आंवला, अंकुरित दाल, खट्टे फल शामिल करें। विटामिन सी त्वचा के लचीलेपन और कोलोजन को सुधारने में सहायक होता है।





 
विज्ञापन
healthy and glowing skin must include these superfood in your diet
- फोटो : सोशल मीडिया
विटामिन ई सौन्दर्य बढ़ाने में सहायक होता है। विटमिन ई और जिंक, रूखी त्वचा को नमी और कांति प्रदान करते हैं, यह सी फूड, एवोकाडो, मेवे व राजमा, फ्लेक्स सीड, सोयाबीन, लोबिया में पाए जाते हैं। ओमेगा-3 फैट्स मछली में भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा की खोई हुई नमी को लौटाता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed