त्वचा की सुंदरता को निखारने और बढ़ाने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट आते हैं। जिनकी मदद से बाहरी त्वचा को तो निखारा जा सकता है। लेकिन अगर शरीर अंदर से स्वस्थ नहीं है तो चेहरे पर ग्लो नहीं दिखेगा। हर महंगी क्रीम बेअसर ही होगी। अगर चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए तो अपने खाने में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इनका रोजाना सेवन त्वचा को अंदर से निखारेगा और आप हमेशा दमकती हुई नजर आएंगी। आगे की स्लाइड में जानिए क्या खाएं जो त्वचा को निखारेगी।
सुंदर दिखना है तो केवल घरेलू पैक से नहीं चलेगा काम, इन हेल्दी चीजों को करें डाइट में शामिल
चेहरे पर दिखने वाली असमय झुर्रियां त्वचा में एंटी ऑक्सीडेंट की कमी के कारण होती हैं। एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार, फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं। झुर्रियों से बचने के लिए ब्लैक बेरी, स्ट्रॉबेरी का सेवन करें। अनाज, दालों, ताजे और कच्चे फलों, हरी पत्तेदार सब्जियों, मांस और मछली को भोजन में शामिल करें।
चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए पानी से बेहतर कुछ भी नहीं। यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। भरपूर पानी पीने से त्वचा में चमक और कसावट आती है। चेहरा खिला व चमकता हुआ दिखे, इसके लिए जरूरी है कि भरपूर मात्रा में पानी पिएं। भरपूर पानी पीने से क्षतिग्रस्त हो चुकी कोशिकाओं को लाभ होता है, जो झुर्रियां रोकने में मददगार है।
हमारी त्वचा के लिए विटामिन सी तत्व सबसे जरूरी होता है। अगर इस तत्व की कमी हो जाए, तो त्वचा रूखी व चमकहीन हो जाती है। विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आहार में नींबू, आंवला, अंकुरित दाल, खट्टे फल शामिल करें। विटामिन सी त्वचा के लचीलेपन और कोलोजन को सुधारने में सहायक होता है।