{"_id":"68abe54dff07dff1fd04ce41","slug":"hartalika-teej-special-skincare-tips-natural-facemask-at-home-for-glowing-skin-2025-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Natural Facemask For Teej: तीज पर खिल उठेगा चेहरा, अगर आज इस्तेमाल कर लिया ये फेस मास्क","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Natural Facemask For Teej: तीज पर खिल उठेगा चेहरा, अगर आज इस्तेमाल कर लिया ये फेस मास्क
Mon, 25 Aug 2025 10:03 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:03 AM IST
सार
Hartalika Teej 2025: अगर आप भी हरतालिका तीज के दिन ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो हमारा बताया नुस्खा एक बार आजमाकर देख लें। इससे कल तीज के दिन आपका चेहरा चांद सा खिलेगा।
विज्ञापन
तीज पर खिल उठेगा चेहरा अगर आज इस्तेमाल कर लिया ये फेस मास्क
- फोटो : instagram
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज का त्योहार हर स्त्री के लिए खास होता है। इस दिन सजना-संवरना, व्रत रखना और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा इस पावन मौके पर दमकता रहे और वो सबसे अलग नजर आए। अगर आप भी तीज के दिन ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो हमारा आजमाया हुआ ये आसान घरेलू नुस्खा जरूर अपनाएं।
फेस मास्क बनाने का सामान
- फोटो : Freepik.com
फेस मास्क बनाने का सामान
- 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
- 1 चम्मच कच्चा दूध
- 1/2 चम्मच शहद
- 1/4 चम्मच हल्दी
- 2-3 बूंद नींबू का रस (ऑयली स्किन के लिए, ड्राय स्किन हो तो न डालें)
मास्क बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
मास्क बनाने की विधि
इस मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल निकाल लें। ध्यान रखें ये या तो ताजा हो या फिर बिना केमिकल वाला। अगर ये खुशबू रहित होगा, तो इसमें केमिकल नहीं होगा।
इस मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल निकाल लें। ध्यान रखें ये या तो ताजा हो या फिर बिना केमिकल वाला। अगर ये खुशबू रहित होगा, तो इसमें केमिकल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
अब इस एलोवेरा जेल में कच्चा दूध, शहद, हल्दी और कुछ बूंदें नींबू के रस की डालें। सभी चीजों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिक्स करें।
विज्ञापन
ऐसे करें अप्लाई
- फोटो : Adobe stock
ऐसे करें अप्लाई
अब बारी आती है इस पेस्ट तो अपने चेहरे पर लगाने की तो उसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे क्लींजर की मदद से साफ कर लें। अब इसे साफ चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
अब बारी आती है इस पेस्ट तो अपने चेहरे पर लगाने की तो उसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे क्लींजर की मदद से साफ कर लें। अब इसे साफ चेहरे और गर्दन पर लगाएं।