फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Cutting Tips: घर पर काट रही हैं बाल तो इन बातों का ध्यान अवश्य रखें, वरना बिगड़ जाएगा पूरा लुक

Mon, 26 May 2025 12:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 26 May 2025 12:54 PM IST
सार

Hair Cutting Tips At Home: बहुत सी महिलाएं पैसे और समय बचाने के लिए घर पर ही बाल काटती हैं। यदि आप भी उन महिलाओं में से हैं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 

विज्ञापन
Hair Cutting Tips in hindi ghar par bal kat rhi hain to kin baton ka dhayan rakhein
घर पर काट रही हैं बाल तो इन बातों का ध्यान अवश्य रखें - फोटो : Adobe stock

Hair Cutting Tips At Home: बाल हमारे लुक को स्टाइलिश और खराब बनाने में काफी अहम किरदार निभाते हैं। यदि इन्हें सही तरह से स्टाइल नहीं किया गया तो हमारा लुक पूरी तरह से बिगड़ सकता है, वहीं सही कटिंग और हेयर स्टाइल आपको एकदम सिलेब जैसा दिखने में मदद कर सकती है।



वैसे तो ज्यादातर लोग बालों को सेट कराने के लिए सैलून जाना पसंद करते हैं, लेकिन आज भी बहुत से लोग घर में बाल काटना पसंद करते हैं। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो पैसे और समय बचाने के लिए घर पर बाल काटते हैं, तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। यहां हम आपको इन्हीं बातों के के बारे में बताने जा रहे हैं, तकि आपका लुक भी एकदम परफेक्ट लगे और आप घर पर ही परफेक्ट तरह से बालों को काट सकें। 

Hair Cutting Tips in hindi ghar par bal kat rhi hain to kin baton ka dhayan rakhein
सही होने चाहिए टूल्स - फोटो : Adobe stock
सही होने चाहिए टूल्स

यदि आप घर पर बाल काट रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसके टूल्स एकदम परफेक्ट होने चाहिए। खासतौर पर यदि बाल काटने वाली कैंची शार्प और फ्लैट ब्लेड वाली नहीं होगी, तो इससे बाल कटने में काफी परेशानी होगी। कभी भी साधारण रसोई वाली कैंची से तो बालों को गलती से भी न काटें। 

 
Hair Cutting Tips in hindi ghar par bal kat rhi hain to kin baton ka dhayan rakhein
बालों को सुलझाना है जरूरी - फोटो : Adobe stock
बालों को सुलझाना है जरूरी

बाल काटने से पहले उन्हें अच्छी तरह से सुलझा लें। यदि आप बालों को सुलझाएंगे नहीं तो इससे बालों की सही शेप पता नहीं लगेगी और ये ऊपर-नीचे दिखेंगे। ऐसे में पहले अपने बालों को अच्छी तरह से सुलझाएं और उसके बाद ही इन्हें काटना शुरू करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Cutting Tips in hindi ghar par bal kat rhi hain to kin baton ka dhayan rakhein
बालों को गीला करना है जरूरी - फोटो : Adobe stock
बालों को गीला करना है जरूरी

यदि घर पर बाल काट रहे हैं तो भी उन्हें हल्का गीला करें। ऐसा इसलिए क्योंकि सूख जाने के बाद बाल मुड़ने लगते हैं, जिस कारण इसका असली आकार देखने को नहीं मिलता। इसलिए बाल काटने से पहले उन्हें हल्का सा गीला कर लें, ताकि पहले तो ये सही से कट जाए और दूसरा आपको सही से पता लग पाए कि इन्हें किस आकार में काटना है। 

 
विज्ञापन
Hair Cutting Tips in hindi ghar par bal kat rhi hain to kin baton ka dhayan rakhein
एक साथ न काटें - फोटो : Adobe stock
एक साथ न काटें

बाल काटने का ये सबसे अहम रूल है। कभी भी एक साथ ढेर सारे बाल न काटें। हमेशा थोड़े-थोड़े बाल लेकर ही उन्हें काटें। कई बार जल्दबाजी के चक्कर में हम एक साथ काफी ज्यादा बाल काट लेते हैं, जिससे बालों की लंबाई काफी घट जाती है। इसलिए हमेशा थोड़े-थोड़े ही बाल काटें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed