फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: बारिश की वजह से चिपचिपा रहे हैं बाल तो करें इन चीजों का इस्तेमाल

Sun, 29 Sep 2024 09:20 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 29 Sep 2024 09:20 AM IST
सार

अगर बारिश के मौसम में आपके बार भी चिपचिपाते रहते हैं तो हम आपको इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Hair Care Tips In hindi tips for take care of sticky hair in monsoon
चिपचिपे बालों से ऐसे पाएं छुटकारा - फोटो : Amar Ujala

Hair Care Tips: वैसे तो बारिश का मौसम काफी सुहाना होता है लेकिन ज्यादा बारिश होने की वजह से जनजीवन काफी प्रभावित होने लगता है। इसके साथ-साथ ज्यादा बारिश का प्रभाव त्वचा और बालों पर भी पड़ता है। त्वचा का ध्यान रखने के लिए तो बाजार में कई स्किन केयर प्रोडक्ट उपलब्ध रहते हैं लेकिन बालों के लिए बमुश्किल ही कुछ मिल पाता है।



दरअसल, बारिश में उमस की वजह से बाल काफी चिपचिपे होने लगते हैं। इस चिपचिपेपन को दूर करने के लिए ज्यादातर लोग बालों को हर दूसरे दिन धोने लगते हैं। जबकि ज्यादा बाल धोने से बाल कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में बालों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। लोगों की किसी परेशानी को देखते हुए हम आज यहां आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप बालों का चिपचिपापन दूर सकते हैं। 

Hair Care Tips In hindi tips for take care of sticky hair in monsoon
चिपचिपे बालों से ऐसे पाएं छुटकारा - फोटो : iStock

नींबू का रस

नींबू में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की चिपचिपाहट को कम करने में बहुत मददगार होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस एक नींबू का रस निकालकर पानी में मिलाना है और फिर इस पानी को बालों पर लगाना है। इससे बाल साफ हो जाएंगे।

Hair Care Tips In hindi tips for take care of sticky hair in monsoon
चिपचिपे बालों से ऐसे पाएं छुटकारा - फोटो : iStock

एप्पल साइडर विनेगर 

अगर आपके घर में विनेगर है तो इसका इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए  एक भाग एप्पल साइडर विनेगर को दो भाग पानी में मिलाएं और फिर इससे बाल धोएं। एप्पल साइडर विनेगर बालों के पीएच स्तर को संतुलित करता है और चिपचिपेपन को हटाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips In hindi tips for take care of sticky hair in monsoon
चिपचिपे बालों से ऐसे पाएं छुटकारा - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल
  
बालों का चिपचिपापन दूर करने का ये सबसे आसान तरीका है। इसके लिए बस शैंपू के साथ एलोवेरा जेल मिलाकर बाल धोएं। 

 

विज्ञापन
Hair Care Tips In hindi tips for take care of sticky hair in monsoon
चिपचिपे बालों से ऐसे पाएं छुटकारा - फोटो : संवाद

टी ट्री ऑयल

इसमें पाए जाने वाले तत्व बालों से अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करते हैं। शैंपू में कुछ बूंदे टी ट्री ऑयल की मिलाकर बाल धोने से चिपचिपाहट दूर होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed